शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। स्थानीय सागर पोखरा स्थित एक निजी भवन में बुधवार को शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनको याद किया गया। इस अवसर पर ओबीसी-दलित एकता मंच के संयोजक एस.के. राव ने कहा कि सरदार उधम सिंह एक देशभक्त क्रांतिकारी थे जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी हंसते-हंसते दे दी। ज्ञात होकि जिस जलियांवाला बाग में जनरल डायर में निहत्थों पर गोलियां चलाकर हत्या की थी। उस जनरल डायर की हत्या लंदन में जाकर सरदार उधम सिंह ने की और देश का बदला लिया। सरदार उधम सिंह के बचपन का नाम शेर सिंह था। उनका जन्म 26 दिसंबर 1899 पंजाब प्रांत के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम नरैणी और पिता का नाम चुहड राम था। वे 31 जुलाई 1940 ई को शहीद हो गये। उनकी कुर्बानियों को देश भुला नहीं सकता है। इस श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी नंदलाल, शंभू प्रसाद सहित कई अन्य उपस्थित रहे तथा अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके पद् चिन्ह पर चलने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi