महिला मंडली ने शुरू किया 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ

 हरशेर गांव में गूंजा “काली दुर्गे राधेश्याम

 गौरी शंकर सीताराम” का भक्ति स्व

मोहन कुमार सुधांशु, वैशाली।

गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत अंतर्गत हरशेर गांव स्थित जगदम्बा स्थान में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब महिला मंडली द्वारा 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ आरंभ किया गया। “काली दुर्गे राधे श्याम, गौरी शंकर सीताराम” की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

यज्ञ से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। इस विशेष आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि अष्टयाम यज्ञ का संपूर्ण आयोजन केवल महिलाओं की टोली द्वारा किया गया। उन्होंने ढोलक, झाल, करतल जैसे वाद्य यंत्र भी स्वयं बजाए और कीर्तन गायन में अपनी भक्ति-भावना से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

महिला मंडली में मीरा देवी, रिंकू देवी, ममता देवी, सुनैना देवी, इंदु देवी, मालती देवी और शकुंतला देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं की इस आत्मीय भक्ति और संकल्प ने ग्रामीणों के बीच एक नई प्रेरणा का संचार किया।

यज्ञ में आचार्य अशोक पांडेय और संजीव मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना का संचालन किया। वहीं आयोजन में समाजसेवी मंतोष कुमार, उमाकांत पांडेय, कंतलाल महतो, मिथिलेश पांडेय, दशरथ पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, सुधीर पांडेय और सुबोध पांडेय सहित कई लोग सहयोग में सक्रिय रहे।

यह अष्टयाम न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन गया, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि महिलाओं की भागीदारी समाज में आस्था और नेतृत्व दोनों का सशक्त उदाहरण बन सकती है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम