मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों की समयसीमा निर्धारित

 पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

मुजफ्फरपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने आदेश जारी करते हुए 12 मई से 17 मई तक जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्री-स्कूलों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उद्देश्य बच्चों को लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाना है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस आदेश की प्रति वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजी गई है, ताकि आदेश का पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें और विद्यालय प्रबंधन के निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम