महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

 7500 से अधिक महिलाओं ने साझा की अपनी उम्मीदें

मुजफ्फरपुर। जिले के सभी 16 प्रखंडों में शनिवार को बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद रथ के माध्यम से 32 ग्राम संगठनों में विशेष आयोजन किया गया। इस पहल में 7500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और अपनी आवाज़ को बुलंद किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद रथ पर लगे ऑडियो-विजुअल सिस्टम के माध्यम से प्रतिभागियों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे आरक्षण नीति, साइकिल योजना, पोशाक योजना, जीविका समूह आदि की जानकारी 45 मिनट के वीडियो के माध्यम से दी गई।

यह अभियान आगामी दो महीनों तक दो पालियों—सुबह 10 से 12 बजे और शाम 4 से 6 बजे—में संचालित होगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उन्हें सशक्त बनाना, और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से प्राप्त सुझावों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा सुलझाया जाएगा। वहीं, नीति-निर्धारण से जुड़ी अपेक्षाओं को राज्य सरकार तक भेजा जाएगा।

महिलाओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वे खुलकर मंच पर आईं और गांव स्तर की समस्याएं साझा कीं, जिन्हें संबंधित पदाधिकारीगण गंभीरता से दर्ज कर रहे हैं। लाभान्वित महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिली।

बिहार सरकार की इस अनूठी पहल से ग्रामीण महिलाओं को सशक्तिकरण की एक नई दिशा और उम्मीद मिली है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी