प्रमोशन की खुशी में निकले आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत

 राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

राजापाकर । जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत कुतुबपुर खलसा गांव निवासी आर्मी जवान इंद्रजीत कुमार की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। भारतीय सेना के जवानों ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

मृतक जवान स्वर्गीय भगवान लाल राय के पुत्र थे और वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे दिल्ली में पोस्टेड थे, जहां उन्हें हाल ही में प्रमोशन मिला था। इसी खुशी में वे अपने दोस्तों संग जश्न मनाकर स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी एक ओला कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार एक अन्य जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्रजीत कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 18 अप्रैल की रात उनकी भी मौत हो गई।

इंद्रजीत के भाई ने बताया कि 17 अप्रैल की रात 11 बजे परिजनों को हादसे की सूचना दी गई थी। लगातार इलाज के बावजूद जवान की हालत नहीं सुधर सकी और दो दिन बाद उनका निधन हो गया।

शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सेना की टीम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे पार्थिव शरीर को सलामी दी गई और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

गांव और क्षेत्र के लोगों ने जवान की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और सरकार से मांग की है कि शहीद जवान के परिजनों को समुचित सहायता प्रदान की जाए।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

    निशु आजाद ने शेयर कर दी पुलिस की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद में घर पर पथराव मामले में नया ट्विस्ट

    निशु आजाद ने शेयर कर दी पुलिस की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद में घर पर पथराव मामले में नया ट्विस्ट

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या