पश्चिम बंगाल की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने पूरा किया बड़ा वादा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का बड़ा तोहफा दिया है। इसका जिक्र बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में  किया था. परिवहन विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 जून, 2026 से राज्य की ओर से संचालित बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। महिलाओं को आधार या ईपीआईसी जैसे डॉक्यूमेंट्स के आधार पर क्यूआर कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड जारी होने तक महिलाएं किसी भी सरकारी फोटो पहचान पत्र का उपयोग करके यात्रा कर सकती हैं।

आदेश में कहा गया, महिलाओं के सशक्तिकरण और ट्रांसपोर्ट तक उनकी पहुंच को बढ़ावा देने के मकसद से पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री परिवहन योजना को लागू करने का फैसला किया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि यह सुविधा राज्य के छोटे और लंबे दोनों रूट पर चलने वाली अलग-अलग कैटेगरी की बसों पर लागू होगी। महिला लाभार्थियों को एक QR कोड स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा. इसके लिए महिलाओं को अपने एरिया के BDO/SDO ऑफिस में आवेदन करना होगा। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, स्कूल या कॉलेज की आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स के साथ ही अपनी फोटो जमा करनी होगी। जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाता, तब तक भी महिलाएं फ्री सफर कर पाएंगी. इसके लिए मौजूद कंडक्टर को कोई वैलिड फोटो आईडी दिखाना होगा, इसके बाद उनको ‘जीरो वैल्यू टिकट’ जारी कर दिया जाएगा और वह फ्री सफर कर पाएंगी।

  • Related Posts

    आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

    बच्चों की मौत पर मध्य प्रदेश और केंद्र…

    Continue reading
    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    जहरीली शराब ने बुझाए घरों के चिराग, जिम्मेदारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

    आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

    जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

    जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

    नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

    नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम