कोवे इंडिया-यूपी द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। कॉन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया (कोवे) ने मंगलवार को गौड़ सरोवर पोर्टिको में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) कार्यशाला एवं माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि एमएसएमई के केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, एसएमई की संयुक्त सचिव मर्सी इपाओ, सीजीटीएमएसई के सीईओ मनीष सिन्हा, एवं कोवे इंडिया की नेशनल बोर्ड की सदस्य मीतू पुरी, कोवे इंडिया उत्तर प्रदेश चैप्टर की सदस्य रिया रहेजा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि एमएसएमई के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं पर जानकारी साझा किया।

विकसित भारत में सबके साथ में ही सबका विकास निहित है, यह बात महिला सशक्तिकरण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में एमएसएमई के केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कही। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शोभा करंदलाजे ने महिला उद्यमिता पर अपने विचार प्रकट कए। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि महिलाएं उद्यमशीलता में आगे बढ़ रही है, इनके आगे बढ़ाने पर ही देश का विकास होगा। हमारे प्रधानमंत्री जी का भी मुहिम है कि देश में महिलाओं को आगे बढ़ाएं। अगर घर में महिलाओं के पास पैसे होंगे तो परिवार की आर्थिक स्थिति खुशहाल होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी उद्यमियों से उन्होंने एक्सपोर्ट क्वालिटी के उत्पाद तैयार करने को कहा। वहीं मर्सी इपाओ ने सभी प्रतिभागियों को एसएमई की योजनाओं की जानकारी से रूबरू कराया।
कार्यक्रम की संचालक मीतू पुरी एवं रिया रहेजा ने बताया कि आज कार्यक्रम का मकसद छोटे और मध्यम व्यवसायों को बिना किसी गारंटी के लोन पाने और अपने कारोबार को मजबूत करने के नए मौके देना है। वहीं उन्होंने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत के प्रतिष्ठित नाम दिव्या चौहान (एमिटी यूनिवर्सिटी), मंजू गौड़ (गौड़ ग्रुप), ब्लॉसम कोचर (अरोमा मैजिक), अंकिता राज (ग्रीन हाथ), अलका कपूर (मॉडर्न पब्लिक स्कूल), कोमल जैन (सो फ्रेश फार्म्स) एवं डॉ. डीके गुप्ता (फेलिक्स अस्पताल) को अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!