बूढ़ी गंडक ढाब से महिला का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या पर संशय

खानपुर (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र के शोभन बूढ़ी गंडक ढाब से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान शोभन वार्ड-11 निवासी सिकंदर राम की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई, जो तीन बच्चों की मां थी।

घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई और शव को नदी में फेंक दिया गया। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 20 फरवरी की रात महिला की हत्या कर शव को छुपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मृतका के घर की घेराबंदी कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है।

हत्या या आत्महत्या?

इधर, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मृतका का अपने देवर धर्मेंद्र राम से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए बूढ़ी गंडक नदी किनारे ले गए थे, लेकिन मायके पक्ष और पुलिस के डर से शव खेत में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम बोलना भी एक संस्कार है

    • By TN15
    • August 3, 2026
    कम बोलना भी एक संस्कार है

     तख्तापलट की आहट …

    • By TN15
    • August 3, 2026
     तख्तापलट की आहट …

    दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?

    “नकली धर्मगुरुओं” के खिलाफ कार्रवाई करना क्यों आवश्यक है?

    • By TN15
    • August 3, 2026
    “नकली धर्मगुरुओं” के खिलाफ कार्रवाई करना क्यों आवश्यक है?

    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

    • By TN15
    • August 3, 2026
    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

    राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!