सड़क के लिए आप पार्टी विधायक से भिड़ी महिला

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में आप पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव एक बार फिर विवाद में आ गए हैं, सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला हाथ में चप्पल लिए विधायक को पीटने का प्रयास कर रही है। जो कि वीडियो शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है।

बता दे कि वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला चिल्लाते हुए विधायक के करीब आती है और जबकि उनके आसपास कुछ लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोग यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि विधायक को यहां से दूर हटा दिया जाए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मटियाला गांव की खराब सड़कें है जो कि इसकी शिकायत पिछले काफी समय से स्थानीय लोगों ने कर रहे थे। विधायक गुलाब सिंह यादव के कार्यकाल में यह समस्या गंभीर बनी हुई है, जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। हाल में इलाके के दो सरकारी स्कूल भी हैं, जहां इस महिला के बच्चे पढ़ते हैं। खराब सड़कों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार अपने विधायक से अनुरोध किया कि सड़कें ठीक करवाई जाएं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पिछली घटनाएं और कथित लापरवाही इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि स्थानीय समस्या को नजर अंदाज करने के कारण लोगों के मन में निराशा बनी हुई है। जिसमें महिला का चप्पल से हमला करना, अपने हक की मांग करने का एक असामान्य लेकिन प्रतीकात्मक तरीका है। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना चाहिए।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए