क्या आप दिल्ली की यमुना में डुबकी लगाएंगे? PM मोदी ने हुगली में कराया फोटोशूट तो ममता बनर्जी ने पूछा सवाल 

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाव पर बैठकर घूमने को लेकर ममता बनर्जी हमलावर हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी गंगा स्वच्छ है। इसीलिए प्रधानमंत्री नौका विहार का आनंद ले सके। क्या वे दिल्ली की यमुना में भी ऐसा कर सकते हैं?” पीएम मोदी के नौका विहार को फोटो सेशन बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “यह चुनावी राजनीति है, फोटोशॉपिंग है। आपने गंगा में नौका विहार किया, ठीक है, आपका स्वागत है. मैं भी चंदननगर जाती हूं। मैं गंगा सागर भी जाती हूं लेकिन मैं आपको चुनौती देती हूं, क्या आप दिल्ली की यमुना में डुबकी लगाएंगे? दिल्ली की यमुना पूरी तरह प्रदूषित है. आप दिल्ली की यमुना को संभाल नहीं सकते, फिर भी आप हमारी गंगा में आकर तस्वीरें खींचते हैं।

 

‘बंगाल की गंगा और दिल्ली की यमुना की तुलना करनी चाहिए’

 

मुख्यमंत्री हावड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने गंगा में नौका विहार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। इसके बाद पोर्ट क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने फिर कहा, “उन्हें (प्रधानमंत्री को) बंगाल की गंगा और दिल्ली की यमुना की तुलना करनी चाहिए। हमारी गंगा स्वच्छ है, इसीलिए वे नौका विहार कर सके. यह आयोजन राजनीतिक लाभ के लिए सिर्फ एक फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम था।

 

 

झालमुड़ी खाने को लेकर साधा निशाना

 

 

इसके अलावा ममता बनर्जी ने झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने के कार्यक्रम को पूरी तरह से सुनियोजित बताया। उन्होंने कहा कि वहां झाल-मुरी पहले से तैयार थी. दुकान के अंदर कैमरे लगाए गए थे. क्या यह विश्वास करने योग्य है कि वे अपने साथ 10 रुपये का नोट रखते हैं? अगर आप सचमुच बंगाल से प्यार करते हैं, तो क्या आप एक बार हमारे मछली-चावल का स्वाद चखेंगे? मैं आपके लिए पकाऊंगी ।

 

अभिषेक बनर्जी ने PM को बताया बंगाल का ब्रांड एंबेसडर

 

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक अन्य जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को बंगाल का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ चुनाव के समय ही क्यों आते हैं? इन्हें तो साल भर बंगाल आना चाहिए. बंगाल आइए और यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाइए, उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे और रील बनाने से ही लोगों को पता चला है कि बंगाल कितना खूबसूरत है और ममता बनर्जी सरकार ने यहां कितना विकास किया है। अगर उन्होंने इस तरह से प्रचार न किया होता, तो क्या लोग देख पाते कि बंगाल की नदियां कितनी साफ और सुंदर हैं, या झाड़ग्राम की सड़कें कितनी अच्छी हैं? राज्य के पर्यटन के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर प्रधानमंत्री मोदी हैं।

  • Related Posts

    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी