सहारा के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को बनाएंगे जनांदोलन : दिनेश चंद्र दिवाकर

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा- सहारा के खिलाफ लड़ाई  लड़ रहे  संगठनों को एक मंच पर लाया जाएगा, पैसा न मिलने से कितने बेटियों की शादियां नहीं हो पा रही हैं तो कितने बच्चों की पढ़ाई अधर में लटकी पड़ी है, कितने लोगों ने कर ली है आत्महत्या
भुगतान के लिए पूरे देश में चलाया जाएगा जनजागरूकता अभियान : तजेंद्र सिंह
उत्तर प्रदेश को बनाएंगे लड़ाई का मुख्य केंद्र : आरिफ खान

चरण सिंह राजपूत
नई दिल्ली। सहारा से दो लाख करोड़ के भुगतान की लड़ाई लड़ रहे राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी कनाट प्लेस स्थित द न्यूज 15 के कार्यालय पर आए और विशेष बातचीत करते हुए निवेशकों की परेशानी और आंदोलन की रणनीति को विस्तार से बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि सहारा से भुगतान न होने की वजह से कितनी बेटियों का शादियां नहीं हो पा रही हैं तो कितने बच्चों की पढ़ाई अधर में लटकी पड़ी है। कितने लोगों ने आत्महत्या कर ली है। जनहित में इस लड़ाई को जनांदोलन में बदलना होगा। अब उनका संगठन देशभर में सहारा के खिलाफ भुगतान को लेकर आंदोलन कर रहे संगठनों को एक मंच पर लाने का काम करेगा। उनका कहना था कि एक मई को मजदूर दिवस पर देश के सभी मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सहारा से भुगतान के लिए के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना बहुत जरूरी है। उनका कहना था कि मोदी सरकार के संरक्षण के चलते ही सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय उनका बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने खुलकर ऐलान किया कि जब तक सहारा पीड़ित निवेशकों का पैसा उन्हें नहीं मिल जाता तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे। जंतर-मंतर पर होने वाली लड़ाई को जीतने के लिए उन्हें देशभर के संगठनों को एकजुट करना होगा। अब जंतर-मंतर पर पूरी ताकत के साथ आंदोलन होगा।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव तजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी जनसेवा ड्राइवर पार्टी भी सहारा पीड़ितों की लड़ाई में पीड़ित निवेशकों के कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई को मजबूती देने का काम करेगी। उनका कहना था कि सहारा पीड़ितों और ड्राइवरों की लड़ाई संयुक्त रूप से लड़ी जाएगी। पूरे देश में जहां ड्राईवर पीड़ित हैं वहीं सहारा निवेशक भी पीडित हैं। पूरे देश में जनजागरूकता अभियान चलाकर सहारा के खिलाफ जो लड़ाई बिखरी हुई है उसे एक सूत्र में बांधा जाएगा। सब पीड़ितों को एक बैनर के तले आना ही होगा। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय उपकार संगठन हक की लड़ाई लड़ रहे संगठनों के पदाधिकारियों से मिलकर एक बैनर के तले लाने का काम करेगा।
राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि वह प्रदेश स्तर पर संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कराएंगे। इस सम्मेलन में आंदोलन को गति देने और संगठन मजबूती पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में सहारा के खिलाफ मोर्चा खुला हुआ है। इस लड़ाई को और मजबूत करना होगा। उनका कहना था कि सुब्रत राय को राजनीतिक दलों का संरक्षण प्राप्त है। हमें अपनी ताकत को और बढ़ाना होगा। द न्यूज १५ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि चिटफंड कंपनियों की असली हकीकत को लोगों के सामने लाकर उन्हें बेनकाब किया जाए।
उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में भुगतान को लेकर आंदोलन की गति बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा को सबसे अधिक मजबूती उत्तर प्रदेश से ही मिलेगी। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दो हजार रुपये से कारोबार शुरू करने वाले सहारा की संपत्ति आज की तारीख में तीन लाख करोड़ से ऊपर है। यह सब निवेशकों और जमाकर्ताओं के बल पर हुई है। अब सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय निवेशकों और जमाकर्ताओं को पैसा नहीं दे रहे हैं। उल्टे यह कह रहे हैं कि उन्होंने निवेशकों का पाई-पाई निपटा दिया है। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश से ही सैकड़ों करोड़ का भुगतान सहारा पर है। उन्होंने सहारा पीड़ितों से आह्वान किया कि लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने के लिए सड़कों पर उतरें।

Related Posts

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading
होलिकोत्सव पर एसकेएम ने जलाई भारत अमेरिकी व्यापार नीति की प्रतियां
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

बीज, बिजली, बीबी जी राम जी अधिनियम, चार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

  • By TN15
  • March 6, 2026
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

  • By TN15
  • March 6, 2026
माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक