सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़कर ही मिलेगा सहारा से पैसा : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान के प्रभारी ने सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं से की सड़क पर आने की लड़ाई

द न्यूज 15 

जयपुर/उदयपुर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि क्या उदयपुर शहर के सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं को सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से भुगतान मिल गया है ? क्या बिना आंदोलन या फिर बिना कोर्ट के पैसा मिल जायेगा। उन्होंने कहा है कि जो पीड़ित जमाकर्ता और पीड़ित निवेशक अपने घरों में बैठ गए हैं। देखने में आ रहा है कि सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजमेंट को और बढ़ावा देने के लिए लूटने के लिए चुनिंदा कुछ  साथी उनका सपोर्ट कर रहे हैं। यह न आंदोलन के लिए ठीक है और न ही जमाकर्ताओं और निवेशकों के लिए। उन्होंने कहा है कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आना होगा। कानूनी कार्रवाई करनी होगी। सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजमेंट के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलना होगा जिससे प्रशासन को यह समझ में आ जाए कि यह कितना बड़ा ठग है और कैसे गरीब जनता का शोषण कर लोगों को खून के आंसू रुला रहा है।

उन्होंने भुगतान को लेकर निवेशकों और जमाकर्ताओं से अपील की है कि आंदोलन के साथ ही क़ानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा लगातार सहारा पीड़ितों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। पूरे देश में हम लोग संगठन का विस्तार कर लोगों को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?