आखिरी सांस तक ‘घर की कांग्रेस’ के खिलाफ लड़ूंगा.. कपिल सिब्बल का गांधी फैमिली पर बड़ा अटैक

द न्यूज 15

नई दिल्ली। पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद अब गांधी फैमिली पार्टी नेताओं के बगावती तेवरों से परेशान है। गांधी फैमिली पर नया बम फोड़ते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि वह आखिरी सांस तक ‘घर की कांग्रेस’ के खिलाफ रहेंगे। वे ‘घर की कांग्रेस’ के बजाय ‘सब की कांग्रेस’ चाहते हैं। सिब्बल ने राहुल गांधी को लेकर भी बयान दिया है। राहुल गांधी पहले से ही वास्तविक अध्यक्ष हैं, जो सभी निर्णय लेते हैं। पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने तेजी से खुद को रिकवरी मोड में डाल लिया है। पंजाब सहित सभी पांच राज्यों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीते रविवार को कांग्रेस कार्य समिति ने पांच घंटे की मैराथन बैठक की और हार की समीक्षा की। इस बैठक में एक बात जिसने फिर सुर्खिया पकड़ी कि सोनिया गांधी समिति से गांधी फैमिली के इस्तीफे की बात कही थी। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी को लेकर अपनी बात रखी। सिब्बल ने कहा कि राहुल गांधी भले ही ऑफिशियली अध्यक्ष न हों लेकिन वहीं सारे निर्णय लेते हैं।

आखिरी सांस तक सब की कांग्रेस के लिए लड़ूंगा : कपिल सिब्बल ने कहा कि वह “घर की कांग्रेस” के विपरीत “सब की कांग्रेस” चाहते हैं। मैं अपनी आखिरी सांस तक ‘सब की कांग्रेस’ के लिए लड़ूंगा। इस ‘सब की कांग्रेस’ का अर्थ है भारत में उन सभी लोगों को एक साथ लाना जो भाजपा नहीं चाहते हैं। कुछ लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं कि ए, बी या सी के बिना कोई कांग्रेस नहीं हो सकती है। जाहिर है, उनका मानना ​​​​है कि ‘सब की कांग्रेस’ ‘घर की कांग्रेस’ के बिना नहीं टिक सकती। यही चुनौती है।”

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कपिल सिब्बल ने कहा कि यह गांधी परिवार के नेतृत्व के पदों से हटकर दूसरों को मौका देने का समय है। उन्होंने कहा, “गांधी परिवार को स्वेच्छा से दूर जाना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा नामित निकाय उन्हें कभी नहीं बताएगा कि उन्हें सत्ता की बागडोर नहीं संभालनी चाहिए।”

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?