भज्जी को राज्यसभा भेजेगी AAP? मान की शपथ बाद नाम छांटने की खबर! स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के बनाए जा सकते हैं चीफ

भज्जी और टर्बनेटर के नाम से जाने जाने वाले 41 साल के पूर्व स्पिनर का इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग 18 साल का करिअर रहा है।

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) संसद के उच्च सदन राज्य सभा में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को वहां भेज सकती है। कहा जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के साथ पार्टी ने राज्यसभा में भी सीटें हासिल कर ली है।

स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया से राजनीति में एंट्री लेने वाले भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद बुधवार (16 मार्च, 2022) को पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर उन नामों में शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने संसद के उच्च सदन में भेजने के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।
वैसे, मौजूदा समय में राज्यसभा में आप के पास तीन सीटें (नारायण दास गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता और संजय सिंह) हैं। यही नहीं, सिंह को राज्यसभा से नामित करने के अलावा राज्य में एक प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का मुखिया बनाए जाने की भी संभावना है। 10 मार्च, 2022 को सिंह ने एक ट्वीट के साथ मान को सीएम पद पर पदोन्नत करने का स्वागत किया था।
उन्होंने आप को टैग करते हुए लिखा था, आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई…यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे।”

माना जा रहा है कि पंजाब में खेल-कूद को बढ़ावा देने के मकसद से सीएम मान के नेतृत्व वाली आप सरकार अहम कदम उठा सकती है। 41 साल के पूर्व स्पिन गेंदबाद का क्रिकेट में लगभग 18 साल का शानदार करिअर रहा है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट के आसपास ले चुके हैं और कुछ वक्त पहले ही उन्होंने संन्यास लिया था।

Related Posts

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

लखनऊ नगर निगम समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री…

Continue reading
आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल