6 ओवर में बनेंगे 200 रन? एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा काटेंगे बवाल, बनेगा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी। यह मैच गेंदबाजों से ज्यादा धाकड़ बल्लेबाजों के लिए ज्यादा चर्चा में है। वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्य तक, ये बल्लेबाज एलिमिनेटर मैच में तबाही मचा सकते हैं। राजस्थान और हैदराबाद के एलिमिनेटर मैच में ये तबाही मचाने वाले बल्लेबाज पहले 6 ओवर में ही 200 रन बना सकते हैं। दूसरी ओर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी, जो SRH के खिलाफ इस नॉकआउट मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं।

 

6 ओवर में बनेंगे 200 रन?

दरअसल एलिमिनेटर मैच में भिड़ने वाली सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स, दोनों के पास तूफानी बैटिंग करने वाले ओपनिंग बल्लेबाज हैं। आईपीएल में पावरप्ले के भीतर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले 6 ओवर में 125 रन बना डाले थे।

दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने भी राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाने का काम किया है। इसी सीजन RCB के खिलाफ राजस्थान टीम ने पावरप्ले में 97 रन बना डाले थे. इन दोनों टीमों के पास काबिलियत है कि वे दोनों मिलकर अपनी-अपनी पारी के पहले 6 ओवरों में 200 या उससे भी ज्यादा रन बना सकती हैं। चूंकि एलिमिनेटर में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा, इसलिए आज रनों के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।

वैभव और अभिषेक काटेंगे बवाल

वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने 36 गेंद में शतक जड़ दिया था। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है, दूसरी ओर अभिषेक शर्मा भी इस सीजन 500 से अधिक रन बना चुके हैं और जब पिछली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले, तब अभिषेक ने 196 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 57 रन बनाए थे।
  • Related Posts

    कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

    वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

    Continue reading
    IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

    IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

    • By TN15
    • June 6, 2026
    क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?