बात-बात पर शक करती थी पत्नी…पेचकस और पिलास से ‘टाइट’ करने लगा पति

 लगे 70 टांके

 बक्सर। बिहार के बक्सर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर चाकू, पेचकस और पिलास से वार कर घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना बक्सर के बड़का राजपुर की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला प्रीति की शादी पिछले साल पांडेय पट्टी निवासी रवि चौधरी से हुई थी। प्रीति के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रीति जब गर्भवती हुई तो कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव में अपनी मौसी के यहां चली गई थी। मंगलवार को उसका पति रवि उसे वापस ले आया था। घर आते ही रवि ने प्रीति को कमरे में बंद कर दिया और उस पर चाकू, पेचकस और पिलास से हमला कर दिया।
प्रीति की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की आवाज सुनकर हमलोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी ने महिला को चाकू, पेचकस और पिलास से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। गंभीर हालत में प्रीति को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, प्रीति के शरीर पर धारदार हथियार के कई वार हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रीति के घरवालों ने बताया कि पति ने चाकू, पेचकस आदि से मार कर उसे जख्मी कर दिया है। गर्भ में पल रहे शिशु की जान पर भी खतरा बना हुआ है। डॉक्टर के अनुसार, पीडिता को 70 टांके लगाए गए हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति रवि को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिसिया पूछताछ में रवि ने बताया कि मैं बाहर जाता हूं तो परेशान करती है, काफी पूछताछ करती और खुद कहीं जाती है तो बताती भी नहीं है इसी को लेकर गुस्से में आकर उसके ऊपर हमला कर दिया। रवि ने आगे बताया कि बेवजह पत्नी के द्वारा शक किए जाने को लेकर वह नाराज रहा करता था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वो थोड़ा सनकी टाइप का लग रहा है। फिलहाल जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  बिहार में पटना की बांकीपुर…

    Continue reading
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    • By TN15
    • August 5, 2026
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    • By TN15
    • August 5, 2026
    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    • By TN15
    • August 5, 2026
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?