अमेठी में प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस क्यों कर रही देरी? स्मृति ईरानी ने खोला राज

द न्यूज ब्यूरो 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तमाम राजनीतिक दल अपनी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध रही है। इस बीच अमेठी मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आपने इस क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति देखी है। आप सभी ने गंभीर परिस्थितियों के दौरान कांग्रेस को गायब होते देखा है। जब कोविड आया, तो कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति लोगों के बीच नहीं देखा गया।

 

अमेठी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं उतारे पर दिया बयान

 

अमेठी के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार की घोषणा में देरी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “इससे संकेत मिलता है कि अब कांग्रेस पार्टी भी जानती है कि अमेठी इस बार फिर से कमल का फूल खिलाने का निर्णय ले चुकी है। इसके पीछे का कारण ये है कि अगर कांग्रेस पार्टी का 50 साल और राहुल गांधी के 15 साल बनाम बीजेपी सांसद के पांच साल को देखें तो जमीन आसमान का फर्क पता चल जाएगा।

 

कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “देश में जब कोविड की चुनौती आई थी तो गांधी खानदान का एक भी व्यक्ति अमेठी में नजर नहीं आया था। आपकी सांसद गांव-गांव गई इस बात को कोई झूठला नहीं सकता। इस दौरान लोगों से वोट मांगते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, “कोविड के समय मैं गांवों में घर-घर घूम रही थी. मैं यहां जाति के आधार पर नहीं, बल्कि अमेठी की एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में आपका समर्थन मांग रही हूं.”

 

पीएम मोदी के काम को गिनाया

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अमेठी की किसी जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 6000 रुपया नहीं मांगा, बल्कि पीएम मोदी ने बढ़ चढ़ कर दिया। आज 4 लाख 20 हजार परिवारों को अमेठी लोकसभा क्षेत्र में सालाना 6 हजार रुपये मिलता है. कांग्रेस का 50 साल अमेठी में एकक्षत्र राज था, वे गरीब के लिए शौचालय तक नहीं बनवा पाए। (राहुल गांधी) छिंकते थे तो विदेश के किसी अस्पताल में चले जाते थे. अमेठी में मेडिकल कॉलेज तक नहीं बनवाए।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल