हमले के बाद गिरिराज सिंह ने क्यों हाथ में पकड़ा त्रिशूल?

 केंद्रीय मंत्री ने खुद बताई वजह

दीपक कुमार तिवारी

पटना/बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरवार के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया था। युवक ने गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की। हालांकि, उसका प्रहार विफल हो गया। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। इस हमले के बाद गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की तस्वीर बदल दी। तस्वीर में गिरिराज सिंह हाथ में त्रिशूल पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो को लगाने के पीछे की वजह का खुलासा खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि त्रिशूल हिंदू धर्म का प्रतीक है और जरूरत पड़ने पर उनकी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा, ‘त्रिशूल भगवान की पहचान है। मैंने यही कहा है कि धर्मो रक्षति रक्षितः धर्मा, त्रिशूल हमारे धर्म का प्रतीक है‌। हम अपने घर में त्रिशूल रखें, त्रिशूल का सम्मान करें, त्रिशूल की रक्षा करें, जरूरत पड़ेगी तो त्रिशूल हमारी रक्षा करेगा।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट के ठेकेदार, लोगों को डराने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस ने कहा था भारत को बांग्लादेश बना देंगे। आज जो घटनाएं घट रही हैं, इस घटना से कोई डरने वाला नहीं है। हम ऐसी घटनाओं का मुकाबला करना जानते हैं, हमने कल भी कहा, आज भी कह रहे हैं कि योगी जी ने सही कहा है हिंदू बंटेगा तो कटेगा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘समय आ गया है कि देश के सनातनियों हिंदुओं को एकजुट होकर ऐसी ताकत से मुकाबला करना होगा। बंटवारे के समय हमारे पूर्वजों से भूल हुई थी। 100 परसेंट मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था, जिसका दुष्परिणाम आज हम भुगत रहे हैं। आज वे सरिया कानून लागू करने की बात करते हैं, यह नहीं चलने वाला है।’

  • Related Posts

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक