योगी कैबिनेट में अरविन्द शर्मा और जितिन प्रसाद का क्यों बढ़ा कद ?

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। दोबारा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। कल देर शाम को सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को उनके संबंधित विभाग भी बांट दिए। सीएम योगी ने गृह, नागरिक उड्डयन समेत 34 विभाग अपने पास से ही रखे हैं। योगी की कैबिनेट में कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को भी शामिल किया गया है, जबकि पीएम मोदी के करीबी रहे पूर्व आईएएस अरविन्द शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
जितिन प्रसाद को मिला है लोक निर्माण विभाग : जितिन प्रसाद को लोक निर्माण मिला है। योगी के पहले कार्यकाल में यह विभाग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास था। करीब 10 महीने पहले जितिन प्रसाद ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। सितंबर 2021 में जितिन प्रसाद को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। दरअसल जितिन प्रसाद को भाजपा में ब्राह्मण नेता के तौर पर शामिल किया गया था। वह विधान  परिषद् हैं।
कांग्रेस में जितिन प्रसाद राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। 2004 में जितिन प्रसाद ने कांग्रेस के टिकट पर शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उसके बाद 2008 में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। फिर 2009 में जितिन प्रसाद ने धौराहरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यूपीए-2 में भी जितिन प्रसाद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। 2014 में भी जितिन प्रसाद ने लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार नसीब हुई है।
योगी सरकार में जब ब्राह्मणों पर अत्याचार को लेकर चर्चा शुरू हुई तब जितिन प्रसाद ने ब्राह्मण चेतना परिषद नामक एक संगठन खड़ा किया और इस संगठन के माध्यम से वह ब्राह्मणों की आवाज बने।  हालांकि बाद में जितिन प्रसाद ने भाजपा ज्वाइन कर ली।
अरविन्द कुमार शर्मा को मिला है ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री : पीएम मोदी के करीबी अरविंद शर्मा को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री गया है। पूर्वआईएएस अरविन्द शर्मा गत 20 साल से प्रधानमंत्री मोदी के साथ के साथ काम कर रहे हैं और गुजरात से लेकर दिल्ली तक पीएम मोदी के साथ रहे हैं। जनवरी 2021 में शर्मा ने नौकरी से वीआरएस लेकर बीजेपी ज्वाइन कर ली। जनवरी 2021 में ही अरविंद शर्मा को यूपी विधान परिषद का सदस्य बनवा दिया गया।
अरविंद शर्मा के उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और काफी महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

Related Posts

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- ‘Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के हित और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

  • By TN15
  • July 23, 2026
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

  • By TN15
  • July 23, 2026
मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • By TN15
  • July 23, 2026
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

  • By TN15
  • July 23, 2026
प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल