राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन? इन नामों में से चुना जाएगा एक!

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO का ऐलान जल्द हो सकता है। सीईओ पद के लिए 6 संभावित नामों की लिस्ट तैयार की गई है। सूत्रों की मानें तो पूर्व IAS अधिकारी दिनेश चंद्र और पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर मिश्रा का नाम संभावित सीईओ की लिस्ट में शामिल है। इससे पहले चयन समिति ने 16 आवेदकों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे और सभी का इंटरव्यू लिया था। इनमें से अब छ: नाम सिलेक्ट किए गए हैं। ये नाम ट्रस्ट के पास भेजे गए हैं और अब अंतिम फैसले का इंतजार है।

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मणिराम दास छावनी स्थित आवास पर बुधवार को होने वाली बैठक में मंदिर के पहले सीईओ के चयन पर फैसला होने की संभावना है। चयन समिति के सदस्य रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और विशेषज्ञ सदस्य सुरेश हावरे अयोध्या पहुंच चुके हैं।
 

CEO पद के लिए कुल 5585 आवेदन आए थे

 

 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार (1 सितंबर) को जानकारी दी थी, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की व्यापक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित प्रक्रिया पूरी हो गई है। 5585 आवेदनों की समीक्षा के बाद 16 उम्मीदवारों के साथ विस्तृत चर्चा की गई. इसके बाद चयन समिति ने ट्रस्ट को तीन अत्यधिक योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची सौंप दी। अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।

 

 

चंपत राय के इस्तीफे के बाद CEO की नियुक्ति

 

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों राम मंदिर के दान में गड़बड़ियां पाए जाने के बाद मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा का निधन हो गया था। इस वजह से ये तीनों पद रिक्त हुए।

 

ट्रस्ट के सदस्य और महासचिव का भी होना है चयन

 

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को ट्रस्ट में तीन रिक्त पदों (दो सदस्यों और महासचिव) के लिए भी नामों की घोषणा की जा सकती है। ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन तथा चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बाद मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से ये तीन पद रिक्त हुए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, जगदीश आफले मंदिर ट्रस्ट के पहले सचिव होंगे. महाराष्ट्र के रहने वाले आफले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हैं और राम मंदिर निर्माण परियोजना के परियोजना प्रबंधक हैं।

  • Related Posts

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    उत्तराखंड की सियासत में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट अपने…

    Continue reading
    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन