कौन थे कासिम सुलेमानी? जिनकी बरसी पर दो धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत

ईरान के करमान शहर में बुधवार को हुए दो धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 103 हो गई है जबकि 141 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी की चौथी बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में ये धमाके हुए। क्षेत्र के उप गवर्नर ने इन धमाकों को ‘आतंकवादी’ हमला करार दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने करमान आपात सेवा के प्रमुख डॉ.मोहम्मद साबेरी के हवाले से मृतकों की संख्या की जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि ये धमाके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स एलीट कुद्स फोर्स के प्रमुख रहे जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की चौथी बरसी पर करमान में उनकी कब्र के करीब आयोजित एक कार्यक्रम में हुए। जनरल सुलेमानी 2020 में इराक में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारे गए थे।
‘इरना’ के मुताबिक करमान शहर राजधानी तेहरान से 820 किलोमीटर दक्षिण पूर्व है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि धमाकों का कारण क्या है। अधिकारियों ने कहा कि बाद में भागते समय कुछ लोग घायल हो गए। सुलेमानी ईरान की क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों के रणनीतिकार थे। ईरानी शासन के समर्थकों के बीच उन्हें एक राष्ट्रीय नायक के रूप में सम्मान दिया जाता है। उनके मारे जाने के बाद बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले गए थे। 2020 में उनके अंतिम संस्कार में भगदड़ मच गई थी और कम से कम 56 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए थे।

गाजा पट्टी में की हमास की मदद

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक सुलेमानी और कुद्स फोर्स ने इराक की सरकार को इस्लामिक स्टेट (2014-2017) को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साल 2015 में सुलेमानी ने सीरिया में रूसी पायलट को बचाने वाले कमांडो ऑपरेशन का नेतृत्व किया था. गाजा पट्टी में हमास के सुरंग नेटवर्क के निर्माण और उसके रखरखाव के लिए हमास के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुलेमानी को श्रेय दिया था. कासिम सुलेमानी की मौत को लेकर कई बार अफवाहें भी उड़ी. साल 2006 में अफवाह उड़ी थी कि उत्तर-पश्चिमी ईरान में विमान दुर्घटना में सुलेमानी सहित अन्य सैन्य अधिकारी मारे गए.

कौन थे कासिम सुलेमानी?

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक कासिम सुलेमानी ने साल 1998 से 2020 तक ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) कुद्स फोर्स का नेतृत्व किया. उन्होंने मध्य पूर्व में ईरानी प्रभाव फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए देश और विदेश में सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल किया. सुलेमानी को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का दाहिना हाथ माना जाता था. उन्हें खामेनेई के बाद ईरान में दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति कहा जाता था.

इस इलाके पर अपना नियंत्रण रखने के लिए अमेरिकी और तेहरान के क्षेत्रीय दुश्मनों ने सऊदी अरब और इजरायल से जंग की. सुलेमानी ने लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ-साथ इराक में सीरिया के अल-असद और शिया मिलिशिया समूहों के साथ ईरान के संबंधों को मजबूत किया.

 

  • Related Posts

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

    Continue reading
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने