केके पाठक से भिड़ने वाले कौन हैं वंशीधर बृजवासी? तिरहुत MLC चुनाव में निर्दलीय होकर भी गाड़ दिए झंडे

दीपक कुमार तिवारी

पटना/मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक उपचुनाव ने पाटलिपुत्र की नींद उड़ा दी है। प्रथम वरीयता के मतों में सबको पछाड़ने वाले शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी तिरहुत स्नातक उपचुनाव में कामयाबी हासिल की। ये न सिर्फ शिक्षक और संगठन एकता के लिए एक मिसाल हो गया बल्कि ये एक मार्ग भी प्रशस्त कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने चौंकाते हुए जेडीयू-आरजेडी और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया। शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी हमेशा शिक्षकों के हित में आवाज उठाते रहे हैं। केके पाठक से उनका टकराव जगजाहिर है।
तिरहुत स्नातक उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वंशीधर बृजवासी ने राजनीतिक पंडितों को चौंकाने का काम किया। जहां इस चुनाव में राजग प्रत्याशी के रूप में अभिषेक झा जनता दल (यू) का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, वहीं महागठबंधन से राजद के सिंबल पर गोपी किशन चुनावी मैदान में थे। अंतिम क्षणों में जन सुराज ने डॉ विनायक गौतम पर पत्ता खेला था। कई शिक्षक नेता, व्यवसायी, इंजीनियर और राजनीतिक क्षेत्र के बागी भी चुनावी रण में उतरे थे लेकिन शिक्षक संघर्ष को लेकर नामचीन बने वंशीधर ने अंतत: सबको पछाड़ते हुए चुनावी रण अपने नाम कर लिया।
तिरहुत स्नातक उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वंशीधर बृजवासी ने इस जीत को संघर्ष का जीत करार दिया। उन्होंने कहा सरकारी तंत्रों की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष, चाहे वह शिक्षक कर रहा हो, पत्रकार कर रहा हो, संविदा कर्मी कर रहा हो या पंचायत में काम कर रहे लोग कर रहे हो। उनकी एकजुटता इस जीत का कारण है और वही नायक भी। उनकी कोशिश रहेगी, उनके इस संघर्ष को मुकाम तक पहुंचने में सहायक बने।
वंशीधर बृजवासी अपने लड़ाकू स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। जब केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे, तब शिक्षकों के हित के लिए वो उनसे भी टकरा गए थे। जिस वजह से उनको निलंबित कर दिया गया। इसके बावजूद उनके तेवर में कोई कमी नहीं आई। वो लगातार सड़कों पर शिक्षकों और स्नातकों की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये रहा कि आज उनको एमएलसी उपचुनाव में भारी जन समर्थन मिला और अंतत: चुनाव जीत गए।
अपनी उम्मीदवारी के दौरान वंशीधर बृजवासी ने कहा था कि सरकार ने शिक्षकों को उनका अधिकार दिलाने के बजाय दमन की राजनीति की है। उन्होंने कहा था कि शिक्षकों को न आईकार्ड मिला, न उनके अधिकारों की रक्षा हुई। हमारी उम्मीदवारी शिक्षकों और स्नातकों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी पेशे से शिक्षक हैं और परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वो लगातार शिक्षकों के हित में आवाज उठाते रहे हैं। इस उपचुनाव में उनको मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के स्नातक मतदाताओं को भरपूर समर्थन मिला। यही वजह है कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हरा दिया।
तिरहुत स्नातक उपचुनाव में जीत का सेहरा पहनने वाले शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी एक प्रतीक बन गए हैं। उनकी जीत से वे तो खुश हैं उनसे कहीं ज्यादा खुश शिक्षक समुदाय है। जिनकी एकता ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र से मतदान का स्वरूप बदल दिया। जहां उन्हें विधान परिषद में एक प्रतिनिधि हासिल हुआ है। वहीं, उनकी एकता से मिले परिणामों ने उन्हें ये राह सुझाया है कि आने वाले दिनों में अगर एकजुट रहे तो कई अन्य चुनाव का भी परिणाम बदलने में सफल रहेंगे।

  • Related Posts

    मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

    एस आर दारापुरी  26 मई 2026 को मोदी…

    Continue reading
    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    ऋषी तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल