रोहित शर्मा और मीडिया में कौन फिट है और कौन अनफिट?

बंदना 

रोहित शर्मा के फिटनेस पर कमेंट करने से गोदी मीडिया ऐसे बौखलाई जैसे कांग्रेस नेत्री ने देशद्रोह कर दिया है। रोहित शर्मा के फिटनेश पर लगातार प्रश्न उठते रहे है यह पहली बार नहीं है इससे कई बार सवाल उठ चुके है।
लेकिन अबकी बार प्रश्न कांग्रेस की मुस्लिम नेत्री ने सवाल उठाया है तो पूरा गोदी गैंग बौखलाये हुये है।
काश ऐसी जोशीली पत्रकारिता दिल्ली स्टेशन और कुंभ में हुई भगदड़ से मौतों, शेयर बाज़ार में हाहाकार, नकारात्मक में जाती ऑटो मोबाइल सेक्टर पर दिखाया जाता तो देश का भला हो जाता। गोदी मीडिया को देश की जगह बीजेपी की भलाई से मिली मलाई पसंद है।
खलिहर मीडिया और सत्ताधारी नेताओं के पास इतना खाली समय है कि वह एक विपक्ष के प्रवक्ता के एक साधारण से सवाल को राष्ट्रीय विमर्श का मुद्दा बना दिया है और मीडिया और सत्तापक्ष एक क्रिकेटर के कथित मोटापे को डिस्कस कर रहा है।
शमा ने पूछा कि “रोहित शर्मा अनफिट हैं” इस सवाल को मीडिया इसलिए जोड़ शोर से उठा रही है क्योंकि महीनों से दिल्ली स्टेशन और कुंभ में हुई भगदड़ से मौतों, शेयर बाज़ार में हाहाकार और गिरती अर्थव्यवस्था पर
शमा मोहम्मद और अन्य विपक्षी नेताओं ने बीजेपी और गोदी मीडिया को बैकफुट पर ला दिया था।सायद उसी की खीझ में एक साधारण से सवाल को इतना तूल दिया जा रहा है।
काँग्रेस नेता के बयान को बीजेपी घेरे वह राजनीति में चलता है लेकिन मीडिया बीजेपी से ज़्यादा प्रतिक्रिया देकर वह अपने चाल चरित्र और चेहरा को उजागर कर रहा है।

रोहित शर्मा को अनफिट कहने पर बॉडी शेमिंग और खिलाड़ी का अपमान बताने वाले नेता और मीडिया जब महिला रेसलर के द्वारा जंतर मंतर पर अपने साथ हुए यौन शोषण के विरोध में किये जा रहे आंदोलन को राजनीति से प्रायोजित बता रहे थे।तब इन्हें देश के खिलाड़ियो के सम्मान का ख्याल नहीं था।
शमा से सवाल और उन्हें घेरा इसलिये जा रहा है क्योंकि वह कांग्रेसी, मुस्लिम और महिला हैं इसलिए उनसे इतने सवाल किए जा रहे है।उनसे माफ़ी माँगने को कहा जा रहा है, देशभक्ती पर सवाल किया जा रहा है।
रोहित शर्मा फिट है या नहीं ये तय करने लिए कोच है वह बता देंगे लेकिन क्या मीडिया फिट है वह अपने पैमाने पर खरा है यह कैसे और कौन तय करेगा?
मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस ने शमा मोहम्मद के बयान को निजी बयान बताते हुए बयान से किनारा कर लिया है। मोदी जी मोटापे के ख़िलाफ़ “फिट इंडिया” अभियान चला रहे हैं।शायद शमा मोदी जी के फिट इंडिया मूवमेंट से ज़्यादा प्रभावित हो गई हो और रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल कर लिया हो।

  • Related Posts

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    संजय के. झा   (मूल अंग्रेजी से हिन्दी…

    Continue reading
    जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद

    सिद्धार्थ रामू संतराम बीए (14 फरवरी, 1887 –…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए