जब भागवत कथा के लिए बच्चों को दे दी गई हफ्तेभर के लिए छुट्टी, स्कूल को बना दिया गया रसोई घर और विश्राम कक्ष 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। क्या देश में धर्मवाद इतना हावी हो गया है कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी है। जहां दो साल से बच्चे कोरोना महामारी के चलते स्कूल नहीं जा पाये वहीं मध्य प्रदेश के एक स्कूल में भागवत कथा के लिए बच्चों को एक हफ्ते के लिए छुट्टी दे दी गई। स्कूल के कमरों को रसोईघर और श्यनकक्ष में बदल दिया गया। भाजपा वैसे तो शिक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करती है पर जो मध्य प्रदेश के एक स्कूल में देखने को मिला उसे देखकर तो नहीं कहा जा सकता है कि भाजपा शिक्षा को लेकर गंभीर है।दरअसल मध्यप्रदेश से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शिवपुरी जिले में भागवत कथा के लिए प्राथमिक विद्यालय को रसोई घर व आंगनबाड़ी केंद्र को एक अस्थाई वातानुकूलित विश्राम कक्ष में बदल दिया गया और छात्रों को एक हफ्ते के लिए छुट्टी दे दी गई। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने इस तरह के किसी मामले का खंडन किया है।दरअसल एनडीटीवी ने एक रिपोर्ट की जिसमें राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के सहयोग से एक मंदिर के रेनोवेशन के लिए भागवत कथा कार्यक्रम आयोजित किया गया था और गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई।इस रिपोर्ट में छात्र आरोप लगा रहे हैं कि इस धार्मिक आयोजन के लिए उनकी कक्षाएं एक हफ्ते तक रोक दी गई हैं। स्कूल परिसर का उपयोग भक्तों के लिए भोजन और प्रसाद बनाने के लिए किया जा रहा था। कुछ कक्षाओं का उपयोग खाना पकाने के लिए और मिनरल वाटर की बोतलों को रखने के लिए किया जाता था। जबकि अन्य कक्षाओं का उपयोग भोजन तैयार करने में लगी महिलाओं के विश्राम स्थल के रूप में किया जा रहा था।

Related Posts

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

Continue reading
339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार