जब ट्रैक्टर पर चढ़कर प्रियंका गांधी ने जानी किसान के बेटे की पीड़ा  

0
227
प्रियंका गांधी ने जानी किसान के बेटे की पीड़ा  
Spread the love

ट्विटर पर जारी वीडियो में प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रही हैं, एक किसान के बेटे की आर्मी की  भर्ती न होने की बात दिखाई दे रही हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा है, “कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तर प्रदेश की असली आवाज।”
दरअसल वीडियो में गन्ना लेकर जा रहे युवक से प्रियंका गांधी बात करती दिखाई दे रही हैं। वह ट्रैक्टर पर बैठ जाती हैं और युवक से बात करने लगती हैं। युवक प्रियंका गांधी से कहता है, “मेरा नाम योगेश चौधरी है, तीन साल हो गए आर्मी की भर्ती नहीं आई, मैं किसान का बेटा हूं।”
इस दौरान प्रियंका गांधी कहती हैं कि उन्होंने भी देखा कि सुबह 4 बजे लड़के दौड़ रहे थे, उनसे पूछा तो कहा कि वह सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने युवक को पार्टी का भर्ती विधान देते हुए यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने के वादे के बारे में बताया।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटी कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण और रोजगार के मुद्दे को उठाकर पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी शुक्रवार को गाजियाबाद में चुनाव प्रचार कर रही थीं। इस दौरान प्रियंका ने गन्ना लेकर जा रहे नौजवान के ट्रैक्टर पर बैठक बातचीत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here