जब मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने सीएम योगी को कहा था कमजोर दिल का चूहा

लखनऊ। यूपी का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी अब मौत की नींद सो चुका है। मुख्तार अंसारी पर जहां 65 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं उसके भाई अफजाल का रसूख भी कम नहीं है। वह गाजीपुर से मौजूदा सांसद हैं और भाई के साथ कंधे से कंधे मिलाकर राजनीति करते रहे हैं।

अभी 26 मार्च को ही अफजाल ने अपने भाई मुख्तार अंसारी को स्लो प्वाइजन देने के आरोप राज्य प्रशासन पर लगाए थे। अब हार्ट अटैक से मुख्तार अंसारी की जान चली गई है। इसी बीच चलिए हम आपको एक ऐसे किस के बारे में बता रहे हैं जब अफजाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कमजोर दिल का चूहा करार दिया था।

संसद में योगी आदित्यनाथ के रोने का किया था जिक्र

 

यह वाकया वर्ष 2019 का है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अफजाल अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कमजोर दिल का चूहा कहा था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था. “मुलायम सिंह ने सिर्फ 5 दिन के लिए अंदर किया था और योगी जी भोएं भोएं संसद में खड़े होकर रोए थे कि दुनिया को लगा पता नहीं क्या हो गया। ये तो कुछ बड़े कमजोर दिल का चूहा है। ये दूसरे का क्या उपहास उड़ाएगा?”

 

भाई मुख्तार के लिए किया था योगी आदित्यनाथ को फोन

 

अभी 26 मार्च को ही जब मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत बिगड़ने की शिकायत मिली थी तो अफजाल उससे मिलने के लिए गए थे। तब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फोन किया था। अफजाल ने कहा था कि बांदा रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात नहीं हो पाई क्योंकि वह इस समय गोरखपुर में हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम ऑफिस में इसलिए फोन किया था, “अगर बांदा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती है तो मुख्तार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल या किसी अन्य बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जाए. अगर सरकार इलाज का खर्च नहीं उठाएगी तो परिवार ये खर्च उठाएगा.”

  • Related Posts

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश…

    Continue reading
    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयप्रकाश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?