जन सुराज आई सत्ता में तो हर महीने दो हजार रुपये पेंशन : प्रशांत किशोर

द न्यूज़ 15 ब्यूरो

पटना । बिहार में सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग लोग हैं, जो मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं। जन सुराज सत्ता में आती है तो 60 साल से अधिक उम्र की महिला और पुरुषों के लिए हर महीने दो हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।

सोमवार को प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार हम संकल्प लेकर आए हैं। हमने किसी नेता और दल का नहीं आपका हाथ पकड़ा है, आपके बच्चों का हाथ पकड़ा है। दो साल में जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही समाज को मथकर, बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे, जिसको आपके आशीर्वाद और वोट से जिताकर लाएं और जनता का राज बनाएं। दो साल में जनता का राज बनेगा।

पीके ने कहा कि हमारा पहला संकल्प है, नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन साल भर के अंदर आपके घर से जितने लोग बाहर कमाने गए हैं या आपके गांव में जितने युवा बेरोजगार बैठे हैं उनके लिए कम से कम 10 से 15 हजार का रोजी-रोजगार बिहार में करके दिया जाएगा।

आगे लोगों से सवाल पूछते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगली बार वोट रोजगार के लिए होना चाहिए कि पांच किलो अनाज के लिए? इस पर लोगों ने रोजगार कहा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने एक और सवाल किया कि आपको अपने बच्चों के लिए पढ़ाई चाहिए या अपनी जाति का नेता चाहिए? इस पर लोगों ने कहा हमें अपने बच्चों के लिए पढ़ाई चाहिए।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व