जब एक अनजान शख्स ने 1 करोड़ का जुर्माना भर UAE की जेल से छुड़ा लिया भारतीय कैदी 

बेक्स कृष्णन के लिए युसूफ अली फ़रिश्ता साबित हुए, क्योंकि युसूफ का बेक्स कृष्णन से कोई नाता नहीं था। वह बस इंसानियत के चलते यह सब कर रहे थे।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है, तभी तो एक अनजान शख्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हत्या के दोषी भारतीय शख्स को जेल से छुड़ा लिया। सजायाफ्ता मुजरिम को छुड़ाने के लिए उसे 1 करोड़ की भारी-भरकम रकम जुर्माने के रूप में चुकानी पड़ी। इस शख्स का नाम एम.ए. युसूफ अली है और उन्होंने यूएई की जेल में बंद केरल के बेक्स कृष्णन को रिहा कराया है।
दरअसल, साल 2012 में 45 वर्षीय बेक्स कृष्णन ने लापरवाही में बच्चों के एक समूह को टक्कर मार दी थी। इस घटना में उन्हें एक सूडानी लड़के की हत्या का दोषी पाया गया था और यूएई की कोर्ट ने उन्हें सजा-ए-मौत यानी फांसी की सजा सुनाई थी। पहले तो केरल के रहने वाले बेक्स कृष्णन के परिजनों व दोस्तों ने उन्हें रिहा कराने की बहुत कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। वहीं घटना के बाद बच्चे का परिवार भी सूडान लौट गया, जिसके चलते वह पीड़ित परिवार से भी बात नहीं कर सके थे। इसी बीच बेक्स के परिजनों ने लुलु समूह के अध्यक्ष युसूफ अली से मुलाकात की और मामले की जानकारी दी। युसूफ अली एक अप्रवासी भारतीय नागरिक है और बड़े कारोबारी हैं। वे बेक्स के परिजनों की सहायता करने के इच्छुक दिखे। कुछ दिनों तक युसूफ अली अपने संपर्कों के माध्यम से पीड़ित परिवार से बात करते रहे और यूएई प्रशासन से भी मिले। इसके बाद युसूफ अली ने जनवरी 2021 को एक बयान जारी करते हुए कहा कि सूडान का पीड़ित परिवार बेक्स कृष्णन को माफी देने के लिए तैयार है।
युसूफ अली ने पीड़ित परिवार को इस बात के लिए राजी कर लिया था कि अगर बेक्स कृष्णन का परिवार रिहाई के लिए अदालत में पांच लाख दिरहम यानी एक करोड़ रुपये अदा करेंगे तो वह रिहा हो जाएंगे। इसके बाद युसूफ अली ने बेक्स कृष्णन की रिहाई के लिए अदालत में मुआवजा दिया और बेक्स कृष्णन को रिहा कर दिया गया। कृष्णन और उनके परिजनों के लिए युसूफ अली फ़रिश्ता साबित हुए, क्योंकि युसूफ का बेक्स कृष्णन से कोई नाता नहीं था। वह बस इंसानियत के चलते यह सब कर रहे थे।
यूएई की जेल से रिहा होने के बाद कृष्णन ने अपने बयान में कहा कि, ‘यह मेरा पुनर्जन्म है, क्योंकि मैंने जीवन जीने की उम्मीद छोड़ दी थी। अब मैं अपने परिवार और युसूफ अली से मिलना चाहता हूं। वहीं लुलु समूह के चेयरमैन ने युसूफ अली ने कहा कि सब ईश्वर की मर्जी है और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दूरदर्शी प्रशासकों की उदारता का नतीजा है।

Related Posts

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

1 रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा, सरकार…

Continue reading
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

इजरायल के रक्षा मंत्री बुधवार को दावा किया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज