ओवैसी को लेकर यह क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री 

 नई दिल्ली। संसद में आमतौर पर विचारधाराओं की लड़ाई खूब देखने को मिलती है। जून में जब नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली थी, उस समय भी हिंदू राष्ट्र का मुद्दा खूब गरमाया था।  एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी इस मुद्दे पर बीजेपी को लेकर हमलावर रहते हैं। ओवैसी जब भी संसद में बोलते हैं तो वह बीजेपी को उसकी विचारधारा को लेकर खूब निशाने पर लेते हैं।

हालांकि, लोकसभा में गुरुवार (1 अगस्त) को बिल्कुल भी अलग नजारा देखने को मिला, जब बीजेपी सांसद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ओवैसी जी जब सदन में होते हैं तो अच्छा लगता है। उनके साथ रहने में भी अच्छा लगता है। हर कोई ये सुनकर थोड़ा हैरान जरूर हुआ, क्योंकि जिस बीजेपी पर ओवैसी सख्त रहते हैं, उसके ही नेता उनकी तारीफ कर रहे हैं।

मेरे मित्र ओवैसी जी भी आ गए: धर्मेंद्र प्रधान

दरअसल, बजट सत्र पर चर्चा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मैं अभी श्री अरबिंदो जी को कोट करना चाहता हूं। मेरे मित्र ओवैसी जी भी आ गए हैं, अच्छा लगा. ओवैसी जी के साथ थोड़ा रहने से अच्छा लगता है.” जैसे ही प्रधान ने ये बातें कही, वैसे ही सदन में ठहाके लगने लगे। केंद्रीय मंत्री की तरफ से अपनी तारीफ सुनकर ओवैसी भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए, उन्हें सिर हिलाते हुए मंद-मंद मुस्कुराते हुए देखा गया।

संविधान विचारधारा है: असदुद्दीन ओवैसी

वहीं, आगे जब धर्मेंद्र प्रधान ने श्री अरबिंदो को कोट करते हुए विचारधारा को लेकर बात करना शुरू किया तो ओवैसी खड़े हो गए। ओवैसी ने स्पीकर ओम बिरला की तरफ देखते हुए कहा, “संविधान विचारधारा है सर…मेरी विचारधारा किस आएगी, मैं किस पर वोट दे रहा हूं. मैं तो संविधान को वोट दे रहा हूं। अब गोलवलकर की विचारधारा किस काम में आएगी.”

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी