ललन सिंह ने क्या कहा?
मोकामा में एक रैली के दौरान ललन सिंह ने कहा:
(अर्थ: अनंत सिंह हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए हर व्यक्ति अनंत सिंह की तरह बनकर चुनाव लड़ें।) इस बयान को ललन ने अनंत की ‘मजबूत छवि’ और ‘लोकप्रियता’ के संदर्भ में दिया, लेकिन विपक्ष ने इसे अपराधी को महिमामंडन बताया। इसके अलावा, NDTV को दिए इंटरव्यू में ललन ने अनंत पर लगे आरोपों को ‘राजनीतिक साजिश’ करार दिया और कहा:
“जेल में होना कोई अपराध साबित नहीं करता। कोई भी जेल जा सकता है, यहां तक कि मैं भी।”
“अनंत सिंह पहले से भी बड़े अंतर से जीतेंगे।” उन्होंने मोकामा में भूमिहार-यादव ‘जातीय एकता’ के दावों को भी खारिज किया।
कांग्रेस-RJD क्यों भड़के?
RJD: अनंत सिंह पर 28 से ज्यादा केस (हत्या, अपहरण, अवैध हथियार) हैं। ललन का बयान ‘सुशासन बाबू’ (नीतीश कुमार) की सरकार की छवि को धक्का लगाने वाला बताया। RJD नेता तेजस्वी यादव के करीबी सूरजभान सिंह (RJD उम्मीदवार) ने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ कहा। कांग्रेस: इसे ‘सामंती मानसिकता’ का प्रतीक बताया। कांग्रेस नेता बोले कि ललन का बयान गरीबों-वोटरों को धमकाने जैसा है, जहां उन्होंने कहा कि विपक्ष को वोट देने वालों को ‘घर में बंद कर दो’। विपक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।






