योगी ने कहा-अब बुंदेलखंड में कोई कुंआरा नहीं रहेगा

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान से पहले, गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के काम गिनाए। साथ ही सीएम योगी ने कुंआरे युवाओं के लिए घोषणाएं भी की। सीएम योगी ने कहा कि यहां बहुत से नौजवान बिना शादी के रह जाते थे, पानी नहीं है तो कोई कन्या देता नहीं था, ऐसे मे युवाओं की कैसे शादी हो। लेकिन अब किसी को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा। इलाके में पानी की समस्या पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, “बुंदेलखंड में पानी की समस्या के कारण कई युवक शादी के बिना रह जाते थे क्योंकि कोई अपनी कन्या की शादी बुंदेलखंड में नहीं करना चाहता था, लेकिन अब यहां किसी नौजवान को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा। हर घर नल की योजना से पानी की समस्या का हल कर दिया गया है।”
सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा, “कोरोना काल में क्या बसपा, सपा, कांग्रेस के नेता आपका हाल लेने आए थे? क्या अखिलेश यादव, मायावती आईं थीं? दिल्ली से भाई-बहन की जोड़ी (राहुल गांधी-प्रियंका गांधी) आई थी?” उन्होंने कहा, “जब ये लोग संकट की घड़ी में आपका हाल-चाल नहीं ले सकते तो क्या इन्हें समर्थन मिलना चाहिए?” सीएम योगी ने कहा कि वह कोरोना की दोनों लहरों में बुंदेलखंड के सभी इलाकों में गए थे।
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “आज कोई राह चलते किसी राहगीर, व्यापारी या किसी बेटी पर तमंचा तानने का दुसाहस कर पाएगा? लेकिन ये दुस्साहस 2017 के पहले होता था। क्योंकि नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी थी, उनसे आप कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं।”
जालौन में क्या बोले सीएम योगी :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद जालौन पहुंचे थे, जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बुंदेलखंड जो पिछली सरकारों के समय माफियाओं, पेशेवर अपराधियों, और डकैतों की अनैतिक और अराजक गतिविधियों का अड्डा बन गया था।” सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उस बुंदेलखंड को विकास की इतनी योजनाओं के साथ जोड़ा है कि आज बुंदेलखंड हमारा जालौन से लेकर चित्रकूट तक धरती का नया स्वर्ग बनने के लिए तैयार खड़ा है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

  • By TN15
  • August 11, 2026
दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

  • By TN15
  • August 11, 2026
Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • By TN15
  • August 11, 2026
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…