‘पश्चिम की हवा ने सब पलट दिया’, मरेठ में अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

 सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि “यहां के किसान, नौजवान अगर निकलना चाहते थे धरने के लिए उनके ट्रैक्टरों को पकड़ लेती थी पुलिस. आज भी किसान एमएसपी की मांग कर रहा है 

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ लोकसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ये पश्चिम की हवा ने सब पलट दिया है. मेरठ की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है, आजादी में इस धरती की भूमिका रही है. जो धरती आजादी दिलाती रही है, वो बीजेपी से आजादी दिलाएगी.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि “यहां के किसान, नौजवान अगर निकलना चाहते थे धरने के लिए उनके ट्रैक्टरों को पकड़ लेती थी पुलिस. आज भी किसान मांग कर रहा एमएसपी की लेकिन ये बीजेपी किसानों की मांग सुन नहीं रही है.जिस सरकार ने किसान को धोखा दिया हो, नौजवान को धोखा दिया वो सरकार बचेगी कैसे? इस सरकार में कोई भी परीक्षा नहीं हुई है, 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं.”

इसके साथ ही चुनावी मंच से अखिलेश यादव ने कहा “बताओ मेरठ में कोई नया कारखाना या आसपास जमीन देकर के कोई नया कारखाना खुला हो तो बता दो? ये गारंटी लेकर आए हैं, हमें आपको धोखा देने आए हैं. माफिया और भ्रष्टाचारियों की सबसे बड़ी गोदाम कोई बनी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी हैं, उत्तर प्रदेश के जितने माफिया और भ्रष्टाचारी हैं वो सब वहीं पहुंच गए हैं.”

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा “सबसे ज्यादा दलितों पर झूठे मुकदमे किसी ने लगाए तो भारतीय जनता पार्टी ने लगाए हैं. यह अन्याय कभी समाजवादी लोग स्वीकर नहीं कर सकते हैं. PDA की लड़ाई बड़ी हो गई है, जिससे ये बीजेपी वाले लोग घबराए हुए है. ये जो परिवार- परिवार वाली बात कर रहे हैं, हमारे आपके PDA परिवार का मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि PDA परिवार सबसे बड़ा परिवार है. इसमें पिछड़े ,दलित , अल्पसंख्यक तो हैं ही आधी आबादी और पीड़ित, दु:खी अगड़े भी हैं.”

  • Related Posts

    शासन और प्रशासन को काम करना होगा नहीं तो …
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    चरण सिंह  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के…

    Continue reading
    शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे जनसेवक, कहा-माता-पिता का साया सबसे बड़ा सहारा
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    संवेदनाओं का सैलाब: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’