West Bengal Politics : बेटी के लग्जरी घरों से मिला पैसों का पहाड़ अर्पिता मुखर्जी की मां 50 साल पुराने जर्जर मकान में करती गुजारा

West Bengal Politics : प्रवर्तन निदेशालय ने भले ही अर्पिता मुखर्जी के लग्जरी घरों पर छापा मारा लेकिन उत्तर 24  परगना में उनका पुश्तैनी घर सुर्खियों से बाहर रहा। यहां अर्पिता की मां मिनाती मुखर्जी रहती हैं।  कोलकाता के बेलघोरिया में अपने पैतृक घर में अपनी बेटी की यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा अर्पिता पिछले हफ्ते यहां आई थी। यहां कभी भी ज्यादा समय नहीं बिताती हैं। वह ज्यादातर अपने घर पर रहती हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ५० साल पहले बने इस जर्जजर मकान में मिनाती मुखर्जी अकेली रहती हैं। भर्ती घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तार की गई अर्पिता मुखर्जी अपनी बीमार मां से मिलनी जाती थी और उनके साथ 2-3  घंटे बिताती थी। घर के आसपास के लोगों का कहना है कि अर्पिता ने अपनी मां की दैनिक कामों में सहायता के लिएदो सहायकें की व्यवस्था की थी।

इंडिया टुडे से बात करते हुए मिनाती मुखर्जी ने कहा अगर उसने मेरे निर्देशों का पालन किया होता तो मैं उसकी शादी कर देती। उसके पिता सरकारी सेवा में थे, इसलिए उसे वह नौकरी मिल सकती थी लेकिन उसकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। उसने यह बहुत पहले छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि अर्पिता फिल्मों और टेलीविजन शो में काम करना चाहती थी। ईडी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्पिता की मां ने कहा मैंने इसके बारे में समाचारों में सुना। मुझे पैसे के बारे में कुछ पता नहीं। ये कानूनी मुद्दे हैं। मैं उनसे इसके बारे में पूछने की कोशिश करूंगी। दरअसल कभी पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गाय और तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया गया है। ईडी ने बंगाल स्कूल भर्ती घोटाले में उनकी संलिप्पतता के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस बीच बीजेपी नेता अमित मालवीय ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ते सबूतों के बीच ममता बनर्जी के पास पार्थ चटर्जी को बर्खास्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने का कि ममता ने कोई एहसान नहीं किया है। क्योंकि एसएससी घोटाले में कई अनियमितताओं की सूचना मिली है और अपराध की आय का खुलासा हुआ है।

  • Related Posts

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल…

    Continue reading
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    JPSC की परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द किए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?