Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के देवबंद पर एनआईए की रेड, आईएस से कनेक्शन में मदरसे में पढ़ रहा युवक गिरफ्तार

आतंकी संगठन आईएस से कनेक्शन के मामले में देवबंद से एक युवक को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जांच में ऐसे सुराग मिले हैं जिनका कनेक्शन देवबंद से मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है। अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन जो साक्ष्य मिले हैं वे अहम हैं और उनकी जांच पूरी करके रिपोर्ट पेश की जाएगी।
संदिग्ध युवक सहारनपुर के देवबंद के मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया एप के जरिये संगठन के लिए ट्रांसलेटर का काम करता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक देवबंद के मदरसे में पढ़ने वाला फारुख कई भाषाओं का जानकार है। वो कई सालों से यहं रह रहा था। उसके लिंक कर्नाटक में पकड़े गये एक आईएस माड्यूल से मिले हैं। टेलीग्राम के जरिये आतंकवाद से जुड़ा हुआ साहित्य फारुख तक आता था वो अनुवाद करके माड्यूल को मुहैया कराता था।
हालांकि एनआईए ने शनिवार रात देवबंद में छापा मारा लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। इलाकाई पुलिस को रविवार सुबह सारे मामले का पता चल पाया। इलाके लोग भी इससे अनजान थे। फारुख को एजेंसी अपने साथ ले गई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आधिकारिक तौर पर एजेंसी ने उसे हिरासत में लिया है या नहीं। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश