चुनाव आयोग ने कहा है कि तीसरे चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर (SIR) होगा इसमें पंजाब भी शामिल है। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह पंजाब में एसआईआर नहीं होने देंगे। भगवंत मान आज (सोमवार) अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे थे। वे पटना सिटी स्थित गुरुद्वार जाएंगे। उससे पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने उक्त बातें कहीं। उन्होंने साफ कहा कि सही वोटरों का नाम काटने का जो काम किया जाएगा जो वह पंजाब में वह नहीं होने देंगे।
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर सवाल
दूसरी ओर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और उनकी यात्रा पर कहा, “प्रधानमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि हमारे पास सोने का स्टॉक कितना है, पेट्रोल-डीजल का स्टॉक कितना है, एलपीजी का स्टॉक कितना है। वह लोगों से अपील करते हैं कि विदेश यात्रा नहीं करें और खुद विदेश यात्रा पर निकल गए।