हम इसी देश में पैदा हुए, यहीं मर जाएंगे…’, बांग्लादेश में हो रहे हमले के बीच हिंदुओं की रैली 

ढाका। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन की वजह से शेख हसीना को छोड़कर भागना पड़ा, लेकिन वहां स्थिति अब भी सामान्य नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले, आगजनी और लूटपाट की जा रही है. अब इसके विरोध में बांग्लादेश हिंदू जागरण मंच ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी ढाका के शाहबाग में शुक्रवार को हजारों हिंदू जमा हुए और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां हिंदुओं पर हमले के विरोध में आवाज उठाई गई। आयोजकों ने कहा कि दीनाजपुर में 4 हिंदू गांवों को जलाया गया है, जिसके कारण कई हिंदू बेसहारा हो गए हैं।  मजबूरी में उन्हें सीमावर्ती इलाकों में शरण लेनी पड़ रही है।

‘हम यहां उड़कर नहीं आए हैं, देश नहीं छोड़ेंगे’

रिपोर्ट के अनुसार, शाहबाग चौराहे पर विरोध जताने वाले हिंदुओं की संख्या हजारों में थी। इस रैली में हिंदू समुदाय ने कछ मांगें भी रखीं, इनमें अल्पसंख्यक मंत्रालय की स्थापना, अल्पसंख्यक संरक्षण आयोग का गठन, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले रोकने के लिए सख्त कानून और अल्पसंख्यकों के लिए 10 प्रतिशत संसदीय सीटों का आवंटन की मांग की गई।

प्रदर्शनकारी दोपहर 3 बजे के नेशनल प्रेस क्लब के सामने जमा हुए थे। रैली में एक हिंदू नेता ने कहा कि हम इसी देश में पैदा हुए हैं, यह देश सभी का है. यहां के हिंदू देश नहीं छोड़ेंगे। यह हमारे पूर्वजों की जन्मभूमि भी है. हम यहां से उड़कर नहीं आए हैं. यह किसी के बाप का देश नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि भले ही मर जाऊं, अपनी जन्मभूमि नहीं छोड़ूंगा. इस दौरान लोगों ने नारे लिखे पंफलेट भी पकड़े थे. जिनमें लिखा था कि धार्मिक शिक्षा की कोई जरूरत नहीं है, आइए मानवता की शिक्षा में शिक्षित हों. एक पोस्टर पर लिखा हुआ था, देश तभी स्वतंत्र होगा, जब राष्ट्र अच्छी शिक्षा से शिक्षित होगा।

  • Related Posts

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading
    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी