हम तो बस हार ही चुके थे साथी

जहर की खेंपे आती थीं
हमारी आत्मा में धंसा दी जाती थीं

अन्याय की बोई गई सारी फसलें जवान हो गई थीं
हत्यारे अब हत्या करके छुपते नहीं थे
बेगुनहानों के रक्त से तिलक करके
सिंहासन पर आ बैठते थे

न्याय के गलियारे में फेंके गये जूते
प्रसाद की तरह सिर माथे लगाए जा रहे थे
जो तलबगार हो सकते थे उजाले के
वे भिश्ती बन उनका अंधेरा
अपनी पीठ पर लाद लिए थे

एक हाथ से वो स्कूलों पर ताले जड़ते
दूसरे से कांवड़ ढोते अबोधों पर फूल फेंकते
और इसी तरह देश को देश के अर्थ से
बहुत पीछे धकेल दिया

और एकदिन उस पीछे छूटते देश को
तुमने विकल हो कर पुकारा
जैसे भूखा -दूखा बच्चा माँ को पुकारता है
और वो जो अपना देश था
अपने जन थे
वे धुरियाये पांव चले आये थे ।

– रूपम मिश्र

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार