बच्‍चों को खाना हमने द‍िया, आपने नहीं- जब रोमान‍िया में ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य स‍िंध‍िया से बोले मेयर  

द न्यूज 15  
नई दिल्ली।  रोमानिया गए मोदी कैबिनेट के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इसमें रोमानिया के मेयर सिंधिया को टोकते हुए याद दिला रहे हैं कि हमने इन भारतीय छात्रों के खाने और रहने का इंतजाम किया था आपने नहीं। हालांकि बाद में झेंप मिटाने के लिए सिंधिया आखिर में कहते हैं कि वो मदद के लिए रोमानिया के अधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हैं।
दरअसल, मोदी सरकार के 4 मंत्री यूक्रेन के आसपास स्थित देशों में भेजे गए हैं। ये सारे लोग ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को वापस भेजने के लिए इंतजाम कर रहे हैं। सिंधिया रोमानिया में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो भारतीय छात्रों से बात कर रहे हैं। जब वो अपनी सरकार की वाहवाही करते हैं तो तभी रोमानिया के मेयर उन्हें टोकते हुए याद दिलाते हैं कि इन छात्रों के रहने और खाने का इंतजाम हमने किया है, आपकी सरकार ने नहीं।
रोमानिया के मेयर कहते हैं कि आप सिर्फ अपनी बात कीजिए। वीडियो में दिखता है कि इस पर सिंधिया थोड़ा असहज होते हैं और एक तरह से चिढ़कर कहते हैं कि मैं क्या बोलूंगा यह मैं तय करूंगा। मेयर फिर से उन्हें करारा जवाब देते हुए कहते हैं कि आप अपनी बात कीजिए। वीडियो नें दिखता है कि मेयर की बात पर वहां बैठे छात्र ताली बजाकर उनका समर्थन करते हैं।
वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जिस तरह सिंधिया ने अहंकार में रोमानिया के अधिकारी से बात की है, इससे बच्चों को आगे मदद मिलने में तकलीफ हो सकती है। एक ने लिखा- ये लोग मुश्किल वक्त में भी राजनीति और अपनी पीठ थपथपाने का मौका नहीं छोड़ते। मनोज तिवारी पैरोडी हैंडल से एक यूजर ने कुछ छात्रों का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो आपबीती बताते दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने छात्र-छात्राओं को सकुशल वापस लाने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है। सिंधिया रोमानिया व मालदोवा भेजे गए हैं। मंगलवार रात ज्योतिरादित्य रोमानिया के शेल्टर होम में ठहरे अमरोहा के छात्र-छात्राओं से भी मिले। छात्रों से सिंधिया ने मंगलवार रात मुलाकात की। वो छात्रों के साथ लगभग 45 मिनट रहे।

Related Posts

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

1 रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा, सरकार…

Continue reading
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

इजरायल के रक्षा मंत्री बुधवार को दावा किया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज