कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

आईआईटी बाबा ने किया 24 लड़कियों का शोषण

आस्था और भक्ति होना कोई गलत बात नहीं है। गलत बात है अंधभक्ति और पाखंड होना। अंधभक्ति और पाखंड में आदमी विवेकहीन होकर काम लगता है। बाबा आसाराम, राम रहीम समेत कितने बाबाओं की करतूत दुनिया के सामने है। फिर लोग इन बाबाओं के चंगुल में फंस जाते हैं। मथुरा में भी एक इस तरह का मामला सामने आया है। एक आईआईटी बाबा ने अपने को कृष्ण का अवतार बताकर कई लड़कियों का यौन शोषण किया। एक पीड़िता की शिकायत पर राधा कुंड इलाके में रह रहे इस ‘आईआईटी बाबा’ अभिषेक मिश्रा (उर्फ आदिकर्ता नारायण दास) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल अभिषेक मिश्रा ओडिशा का रहने वाला है और उसने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की है। उसने मथुरा के राधा कुंड क्षेत्र में अपना एक आश्रम बना रखा है। उस पर धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने, धोखाधड़ी करने और महिलाओं के साथ गंभीर दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। पुलिस जांच के अनुसार, वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था।

राधाकुंड क्षेत्र में गिरफ्तार आईआईटियन बाबा उर्फ अभिषेक मिश्रा की करतूतों की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर चार और युवतियों के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस अब इन युवतियों की पहचान करने में जुटी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बाबा ने आध्यात्मिक प्रभाव और कृष्ण अवतार होने का दावा कर 24 से अधिक युवतियों का शोषण किया था।

नशे की आदत डलवा कर युवतियों से दुष्कर्म करने का मामला, जेल में है आरोपित

आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाला ओडिशा का अभिषेक मिश्रा चार वर्षों से शेरगढ़िया (राधाकुंज) क्षेत्र में रह रहा था। वह खुद को कथावाचक व धार्मिक कथाकार के रूप में प्रस्तुत करता था। गोवर्धन में किराए के कमरा लेकर रहने वाली मध्यप्रदेश की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद उसे एक जून की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित के संपर्क में 24 लड़कियों के सबूत मिले थे

आरोपित के संपर्क में 24 युवतियों के साक्ष्य मिले थे। वह युवतियों को नशे की आदत डलवाकर दुष्कर्म करता था। स्वयं को कृष्णावतार बताकर युवतियों से गंधर्व विवाह रचाता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में नए-नए राजफाश ने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद जब्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप जांच के दौरान लगातार नए साक्ष्य सामने आ रहे हैं।

24 से अधिक युवतियों के शोषण की आशंका

प्रसारित फोटो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डाटा के आधार पर यह आशंका और मजबूत हुई है कि आरोपित ने देश के विभिन्न राज्यों की कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण किया। कई युवतियों को वह स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताकर आध्यात्मिक साधना और मोक्ष का प्रलोभन देता था। इसके बाद विश्वास में लेकर उनसे नजदीकियां बढ़ाता और दूध में नशीला पदार्ध देकर उनकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें अपने पास रखता था।

पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

इंटरनेट मीडिया पर सामने आई चार युवतियों की फोटो के बाद साइबर सेल और गोवर्धन पुलिस ने उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। फोटो और डिजिटल डाटा के आधार पर संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इन युवतियों तक पहुंचने के बाद मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला