बस्‍ती में बच्‍चों को मिलीं वीवीपैट से निकली पर्चियां और EVM एड्रेस टैग, DM ने दी सफाई

 द न्यूज 15

बस्‍ती   । यूपी विधानसभा चुनाव में स्ट्रांग रूम बनाए बस्‍ती मंडी समिति परिसर के बाहर टूटी चाहरदीवारी के पास वीवीपैट से निकली पर्चियां, ईवीएम एड्रेस टैग और कुछ अन्‍य प्रपत्र फेंके मिले। खेल-खेल में बच्चों ने इसे देखा तो सूचना राजनैतिक दलों तक पहुंच गई। इस पर सपा, बसपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशी और समर्थक बड़ी संख्या में मंडी समिति परिसर पहुंचे। उन्‍होंने प्रशासन पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। सपा, बसपा ने इसकी शिकायत आयोग से करने के बाद प्रेक्षकों से मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने वीडियो जारी कर सफाई दी है।

डीएम ने बताया कि मंडी समिति परिसर के बाहर मिली वीवीपैट की पर्चियां कमीशनिंग के समय की हैं। जब ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम और सिंबल फीड किए जाते हैं, उस समय जांच के लिए किए गए पोल की ये पर्चियां हैं। इन पर्चियों का वास्‍तविक मतदान में निकलीं वीवीपैट पर्चियों से कोई संबंध नहीं है। पोल ईवीएम और वीवीपैट, प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए हैं। स्ट्रांग रूम की थ्री लेयर सुरक्षा है। पहले लेयर में केंद्रीय सुरक्षा बल, दूसरे में सशस्त्र सुरक्षा बल और तीसरे लेयर में जिले की पुलिस है।

प्रत्याशियों और समर्थकों ने लगाया ये आरोप
वीवीपैट की पर्ची मिलने की शिकायत करने के लिए शुक्रवार की देर शाम प्रत्याशी और राजनैतिक दल के प्रतिनिधि सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्‍होंने प्रेक्षकों के सामने अपना पक्ष रखा। करीब 11 बजे प्रत्याशी फिर से मंडी समिति पहुंचे। जहां पर पहले से बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। सभी मंडी समिति परिसर में घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रयास विफल रहा। बाद में सपा प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी ने मंडी समिति परिसर में प्रत्याशियों की तरफ से निगरानी के लिए टेंट लगाने और  पास जारी करने की मांग की।

मंडी परिसर के बाहर खेलते समय बच्चों को मिली थीं पर्चियां
शुक्रवार दोपहर बाद अमौली गांव पास मंडी समिति की टूटी चाहरदीवारी के पास भारी मात्रा में कागजात फेंके मिले थे। यहां पर गांव के बच्चे आए और कागजों को लेकर खेलने लगे। किसी ने देखा कि इसमें वीवीपैट से निकली पर्ची है। यह सूचना तेजी से राजनैतिक दलों के बीच पहुंची। इन पर्चियों में बसपा और भाजपा की भी पर्ची थी। करीब तीन बजे सपा जिलाध्यक्ष और सदर से प्रत्याशी महेन्द्र नाथ यादव समर्थकों के साथ पहुंच गए। सदर से बसपा प्रत्याशी डॉ.आलोक रंजन, रुद्धौली से बसपा प्रत्याशी अशोक मिश्र, सपा के राजेन्द्र चौधरी के साथ बड़ी संख्या में लोग मंडी परिसर में प्रवेश कर गए।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया