हरियाणा में बदल सकती है मतदान की तारीख, चर्चाएं तेज

 हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक पार्टी के अनुरोध पर चुनाव आयोग (Election Commission) मंगलवार 27 अगस्त को बैठक कर सकता है। राजनीतिक दलों की गुहार पर मंगलवार को निर्वाचन आयोग की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे। दरअसल, भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलने की मांग की है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक मतदान 1 अक्टूबर के बजाय 7 या 8 अक्टूबर को हो सकता है। जानकारी के मुताबिक मतगणना की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। चुनाव आयोग मंगलवार को इस बात पर घोषणा कर सकता है।

भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कम मतदान के डर से 1 अक्टूबर की मतदान तिथि को बदलने के लिए कहा था। उनका कहना है कि 1 अक्टूबर की मतदान की तारीख से पहले और बाद में कई छुट्टियां हैं, जिस वजह से कम मतदान हो सकता है इसलिए इस तिथि को बदल दिया जाना चाहिए।

इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने पत्र में आगे कहा कि 1 अक्टूबर को मतदान के दिन के आगे और पीछे छुट्टियां पड़ रही हैं। इन छुट्टियों की वजह से लोग बाहर घूमने जा सकते हैं। इसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है। उन्होंने इस आधार पर निर्वाचन आयोग और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मतदान की तारीख बदलने की गुजारिश की थी।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?