बेतिया में मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

 राजन द्विवेदी 

बेतिया। जिले के नौतन में सड़क हादसा हुआ है। जहां नौतन प्रखंड के महुआहा बूथ पर पैक्स चुनाव में मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, इस घटना में आधा दर्जन वोटरों के घायल होने की सूचना है। सभी वोटर बगीचे के किनारे बैठे थे, तभी जगदीशपुर से मच्छरगावां जा रही कार ने सभी को रौंदकर घायल कर दिया, घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। वहीं चालक कार छोड़ फरार हो गया है, बता दें कि नौतन प्रखंड में पैक्स का चुनाव चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में वरदाहा मनियारी गांव के गोविन्द राम, रामचंद्र साह की पत्नी, घूटन महतो की बहू सुगांनती देवी, वीरू यादव और उनकी बहन घायल हो गए हैं, वहीं इस घटना में पैक्स प्रत्याशी विजय साह की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद मतदान केंद्र के आसपास घंटों अफरा-तफरी मची रही, उधर टक्कर मारने वाली कार को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले की जांच कर रही है, नौतन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लोगों को शांत कर दिया गया है, गाड़ी की पहचान कर ली गई है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप