पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने निकाला कैंडल मार्च

-जनकपुरधाम में श्रद्धांजलि और शांति के लिए प्रार्थना -आम नागरिक भी हुए शामिल

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन पर्यटन स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार की शाम विश्व हिंदू परिषद, धनुषा जिला (नेपाल) द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

नगर परिक्रमा के बाद यह मार्च जनक मंदिर परिसर में पहुंचा, जहां आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही, घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

संतोष कुमार साह ने इसे कायराना हमला करार देते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग भी की। गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर, पहलगाम के बैसरन पर्यटन स्थल पर हुए इस आतंकी हमले में तीन विदेशी नागरिकों सहित कुल 28 लोगों की जान चली गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना