बिजली विभाग के मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने कर्मी को बनाया बंधक

मोतिहारी। केसरिया प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बूधवार को बिल देकर पैसे लेने आए ऊर्जा निगम के दो कर्मियों को बंधक बना लिया। बंधक बनाए गए कर्मियों में निगम के कर्मचारी एसबीओ कृष्णा कुमार एवं एक अन्य शामिल है। ग्रामीणों ने उन्हें दो घंटे तक कड़ी धूप में बैठाए रखा। यह वाक्या केसरिया प्रखंड के बथना पंचायत के प्रदूमन छपरा गांव की है। जहां कर्मियों के बंधक बनाए जाने के समय प्रखंड के बथना प्रदूमन छपरा सहित अन्य गांव के ग्रामीण मौजूद थे। उपस्थित ग्रामीणों ने विभाग के जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बताया कि पिछले एक माह से बिजली की स्थिति बदतर हो गई है। यहां बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की जाती है। यदा-कदा नाम मात्र की बिजली दी जाती है। जबकि उपभोक्ताओं से प्रत्येक माह बिजली बिल देकर पैसे की वसूली जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं तो बिल भी नहीं देंगे।ऊर्जा निगम के अधिकारियों को उनके कर्मचारियों को जब बंधक बनाए जाने का पता चला तो उन्होंने ग्रामीणों से बात की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बंधक बनाए गए कर्मियों को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्रामीणें ने उपायुक्त और निगम के कनीय अभियंता को एक आवेदन भी दिया, जिसमें अगले 48 घंटे में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई है। साथ ही बील में सुधार करने तथा रिचार्ज वाला मीटर को बदल कर पून: पहले वाला मीटर लगाने की मांग की। वहीं उन्होंने कहा कि अगर बिजली आपूर्ति की सभी विन्दूओं पर स्थिति नहीं सुधरती है, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश