बिजली की मांग पर ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर जड़ा ताला, स्थिति हुई तनावपूर्ण

 अनुप जोशी

जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी ग्राम पंचायत इलाके के अंतर्गत जानबाजार आदिवासी पाड़ा के ग्रामीणों ने रविवार को बिजली की मांग पर बुथ क्रमांक 243 के मतदान केंद्र पर ताला जड़ दिया। जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।


मालूम हो कि जामुड़िया के जानबाजार गांव में लंबे समय से बिजली नहीं है जिसकी वजह से यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मतदान कराने के लिए अधिकारी जानबाजार आदिवासी अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 243 में पहुंचे जहां पर मतदान कराने के लिए जेनरेटर उतारा रहा था। उसी समय सैकड़ो महिलाओं ने विरोध करते हुए जेनेरेटर को मतदान केंद्र में उतारने नहीं दिया एवं मतदान केंद्र पर ताला लगा दिया। जिसके बाद वहां कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मतदान केंद्र को अपनी हिफाजत में लेने गयी तो ग्रामीणों ने पुलिस को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको यहां पर बिजली की काफी समस्या है कई बार यहां पर प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उनकी इस समस्या को दूर किया जाए लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसकी वजह से उनको खास करके उनके बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यही वजह है कि आज उन्होंने मतदान कर्मियों द्वारा जेनेरेटर उतारने नहीं दिया गया। इनका साफ कहना है कि जिस तकलीफ से यह लोग पूरे साल गुजरते हैं मतदान कर्मियों को भी उसे तकलीफ को समझने की जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि जब भी मतदान आता है तो हमें सुविधाओं देने की बात कही जाती है बिजली भी देने की बात कही जाती है परंतु मतदान बीत जाने के बाद हमारी कोई सुधि नहीं लेता। तब कहीं जाकर प्रशासन उनकी समस्याओं को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि वह मतदान के खिलाफ नहीं है वह जरूर मतदान करेंगे लेकिन यहां पर जेनेरेटर उतारने नहीं देंगे। वही विरोध के बीच में तपसी ग्राम पंचायत के प्रधान वीणापानी बाउरी भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुई उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों की मांगें उचित है, इसलिए वह भी उनके साथ शामिल हुई हालांकि, उन्होंने अपने बयान में यह भी दावा किया कि बिजली विभाग को बार-बार इस मामले की सूचना देने के बावजूद कोई काम नहीं किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी स्थिति पैदा हुई। इस संबंध में स्थानीय निवासी एवं पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष सह तृणमूल के तपसी इलाके के अंचल सभापति जगन्नाथ सेठ ने कहा कि इस इलाके में बिजली की समस्या है। यहां अधिकतर लोग ईसीएल के जमीन पर वास करते हैं। जिसकी वजह से कुछ समस्याएं आ रही थी परंतु अब सारी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है चुनाव के बाद इलाके में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।

  • Related Posts

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत…

    Continue reading
    चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पर्चियों से हुई 16.38 करोड़ की कमाई
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित माता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरी बड़ी बहन …

    • By TN15
    • August 28, 2026
    मेरी बड़ी बहन …

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    • By TN15
    • August 28, 2026
    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    • By TN15
    • August 28, 2026
    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    • By TN15
    • August 28, 2026
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना