बिना भौतिक सत्यापन के संविलियन पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

-बीईओ पर मनमानी का आरोप
-मधुबन के अभिभावकों ने कहा- बच्चों को जबरन दूर के विद्यालय भेजना स्वीकार नहीं

मधुबन। पीएम श्री विद्यालय के तहत चयनित उच्च विद्यालय मधुबन में राजकीय मध्य विद्यालय मधुबन कन्या का भौतिक सत्यापन किए बिना संविलियन किए जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यालय परिसर के समीप बड़ी संख्या में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया और बीईओ उर्मिला श्रीवास्तव पर मनमानी का आरोप लगाया।

अभिभावकों का कहना है कि कन्या विद्यालय की तुलना में बालक मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय के अधिक निकट है, फिर भी बिना उचित जांच के कन्या विद्यालय को चयनित कर दिया गया। ग्रामीणों का तर्क है कि कन्या विद्यालय गांव के बीचोबीच स्थित है, जबकि उच्च विद्यालय गांव के किनारे है।

वार्ड सदस्य सह विद्यालय अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि नियमानुसार उच्च विद्यालय में सबसे नजदीकी मध्य विद्यालय के छात्र और शिक्षकों का ही संविलियन किया जाना चाहिए। उन्होंने बीईओ पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूरी को नजरअंदाज कर एकतरफा निर्णय लिया गया है।

अभिभावकों दयाल शरण प्रसाद, अनिल शर्मा, मुरारी साह, शिव शर्मा, उषा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने बच्चों को दूर के विद्यालय नहीं भेजेंगे और जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संदर्भ में बीईओ उर्मिला श्रीवास्तव ने बताया कि बीआरपी से भौतिक सत्यापन करवा कर रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी गई थी। डीईओ के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?