नालंदा की तरह विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार होगा : सम्राट

अभिजीत पाण्डेय

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि विक्रमशिला यूनिवर्सिटी के दिन भी बदलेंगे। सरकार उस यूनिवर्सिटी को पुराना गौरव लौटाएगी। इसके लिए सरकार के पास योजना तैयार है। राज्य कैबिनेट की ओर से विकास और पुनरुद्धार के लिए जमीन की स्वीकृति मिलने के बाद यहां विकास का काम तेजी से होगा।

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि शिक्षा के प्राचीन केंद्र विक्रमशिला विश्वविद्यालय को एनडीए सरकार गौरवशाली बनाएगी। विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार किया जाएगा। चौधरी ने शनिवार को कहा कि 400 वर्षों से अधिक समय तक पूरी दुनिया में इस संस्थान ने शिक्षा का अलख जगाया। इस विश्वविद्यालय को मुस्लिम आक्रांता बख्तियार खिलजी ने 12वीं सदी में नालन्दा विश्वविद्यालय की तरह ही विध्वंस कर दिया था। राज्य कैबिनेट से आधुनिक परिपेक्ष्य में इसके विकास और पुनरुद्धार के लिए जमीन की स्वीकृति मिलने के बाद यहां विकास का काम तेज होगा।

उन्होंने कहा कि विक्रमशिला भारत ही नहीं दक्षिण-पूर्व एशिया सहित दुनिया का एक प्रसिद्ध शिक्षा केन्द्र (विश्वविद्यालय) था। नालंदा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला दोनों पाल राजवंश के राज्य काल में शिक्षा के लिए विश्व प्रसिद्ध थे। वर्तमान समय में बिहार के भागलपुर जिले का अंतीचक गांव वहीं है जहां विक्रमशिला विश्वविद्यालय था। इसकी स्थापना आठवीं शताब्दी में पाल राजा धर्मपाल ने की थी। प्रसिद्ध पंडित अतीश दीपंकर यहीं शिक्षा ग्रहण करते थे।

चौधरी ने कहा कि यहां पर लगभग 160 विहार थे, जिनमें अनेक विशाल प्रकोष्ठ बने हुए थे। विश्वविद्यालय में सौ शिक्षकों की व्यवस्था थी। नालंदा की भांति विक्रमशिला विश्वविद्यालय का भी गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए एनडीए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय ऐतिहासिक स्थल के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए 87 करोड़ 99 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई है।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे