रुपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह जदयू को देंगे समर्थन

अभिजीत पाण्डेय

पटना। शंकर सिंह जल्द ही आधिकारिक रूप से जदयू के मंच पर दिख सकते हैं। मौजूदा समय में जदयू के कुल 47 विधायक हैं। शंकर सिंह के आने से विधानसभा चुनाव में सीमांचल के इलाके में जदयू को मजबूती मिलेगी।

रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत कर शंकर सिंह ने महागठबंधन को तगड़ा झटका दिया है। निर्दलीय विधायक शंकर सिंह अब अपनी आगे की सियासी पारी जदयू के साथ मिलकर बढ़ा सकते हैं। शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करने का फैसला किया है।

जदयू के कुछ नेताओं के शंकर सिंह से संपर्क करने की खबर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में थी। रविवार को शंकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सीएम नीतीश को समर्थन देने का फैसला लिया है। शंकर सिंह जल्द ही आधिकारिक रूप से जदयू के मंच पर दिख सकते हैं।

मौजूदा समय में जदयू के कुल 47 विधायक हैं। शंकर सिंह के आने से विधानसभा चुनाव में सीमांचल के इलाके में जदयू को मजबूती मिलेगी।
रुपौली से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले शंकर सिंह ने कहा कि उनकी जीत जनता की जीत है और इस जीत पर सबसे पहला हक रुपौली की जनता का है। चुनाव जितने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता रुपौली के विकास की है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए मदद की मांग करूंगा। ताकि जनता को किया हुआ वादा निभा सकूं।

जदयू में जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार हमारे लिए आदरणीय है और मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया है। मैं उनके विकास कार्यों से काफी प्रभावित हूं. मैं साफ-साफ कहता हूं कि मैं नीतीश कुमार को समर्थन दूंगा।

रुपौली से बीमा भारती जदयू प्रत्याशी के तौर पर पिछले कुछ चुनावों से लगातार सफल हो रही थी। वर्ष 2020 में भी रुपौली में बीमा ने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन, इसी वर्ष जब सीएम नीतीश ने महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आने का फैसला लिया तो बीमा भारती ने विद्रोही तेवर दिखाए।

बाद में वह जदयू छोड़कर राजद में चली गई। साथ ही विधानसभा सदस्यता भी छोड़ दी। अब शंकर सिंह के जदयू के साथ आने से रुपौली में सीएम नीतीश की पार्टी पहली की तरह ही मजबूत होगी.साथ ही रुपौली सहित पूरे पूर्णिया के इलाके में शंकर सिंह के रूप में सीएम नीतीश को एक मजबूत साथी मिल सकता है।
एक समय में नॉर्थ बिहार लिबरेशन आर्मी के अध्यक्ष रह चुके शंकर सिंह जदयू के संजय सिंह और पूर्व सांसद आनंद मोहन के काफी करीबी हैं।

इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि अपने करीबी वरीय नेताओं के कहने पर शंकर सिंह नीतीश सरकार को अपना समर्थन दें।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे