विजय हजारे : वेंकटेश अय्यर ने जड़ा दूसरा शतक, दक्षिण अफ्रीका के लिए चुना जाना तय

नई दिल्ली| मध्य प्रदेश के वेंकटेश अय्यर ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए शनिवार को चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक ठोका, जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में जगह बनाने की उनकी दावेदारी मजबूत हो गई। 26 साल के खिलाड़ी ने राजकोट में चंडीगढ़ के खिलाफ 113 गेंदों में आठ चौकों और 10 छक्कों की मदद से 151 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे उनके टूर्नामेंट की चार पारियों में 348 रन बने।

उत्तराखंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 49 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और गेंदबाजी से कुछ महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उस मुकाबले से पहले अय्यर ने केरल के खिलाफ 84 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी खेली और 3/55 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन भी किया।

प्रतिभाशाली ऑलराउंडर एमपी के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका दौर के लिए वनडे टीम के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है।

इससे पहले, अय्यर ने केकेआर के लिए आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष क्रम में कुल 370 रन बनाए थे। उनकी बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था, जिसके कारण युवा खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में मौका दिया गया था।

अय्यर के अलावा, महाराष्ट्र के रुतुराज गायकवाड़, जिन्होंने 635 रन बनाकर आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप जीती, उन्होंने भी मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में तीन शतक लगाए हैं।

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को वनडे टीम का अगला कप्तान घोषित किया है, वहीं प्रोटियाज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान जल्दी किया जा सकता है।

Related Posts

कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

Continue reading
IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”