Greater Noida News : रोजगार बहाली की मांग पर सीटू के बैनर तले ग्रेनो प्राधिकरण पर वेंडर्स ने किया धरना- प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । रोजगार से बेदखल करने के विरोध में सीटू के बैनर तले पथ विक्रेताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया।
सीटू जिलाध्यक्ष व पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन गौतम बुध नगर के महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि पथ विक्रेता अधिनियम 2014 एवं संवैधानिक व्यवस्थाओं को ताक पर रखकर ग्रेनो प्राधिकरण और थाना बिसरख पुलिस द्वारा ए सिटी सोसाइटी ऐमनाबाद सैक्टर -1, ग्रेटर नोएडा पुलिस चौकी के पास वर्षों -वर्षों से लगने वाले फुटपाती साप्ताहिक बाजार को पिछले कुछ दिनों से लगने से रोक रहे हैं। उक्त से परेशान वेंडर्स ने 26 दिसम्बर 2023 को पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन संबंध सीटू के बैनर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया था लेकिन उसके बावजूद भी बाजार को नहीं लगने दिया जा रहा है। उक्त मसले को को लेकर आज फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर सीटू के नेतृत्व में वेंडर्स ने जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन कर अपनी बात अधिकारियों के सामने रखते हुए ज्ञापन दिया।

ज्ञापन प्राधिकरण के मैनेजर प्रशांत रोमानिया जी ने लिया और उन्होंने वेंडर्स को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि वेंडर्स का सत्यापन कर उन्हें व्यवस्थित करने के बजाय प्राधिकरण द्वारा वेंडर्स को रोजगार करने से रोकना पथ विक्रेता अधिनियम 2014 और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नियमावली का खुला उल्लंघन है जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस मसले पर वेंडर्स को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाई जाएगी। सीटू के नेतृत्व में वेंडर्स के आंदोलन को अखिल भारतीय किसान सभा पूरा समर्थन करती है और उनके आंदोलन में हम लोग भी हिस्सेदारी करेंगे।

सीटू जिला सचिव रामस्वारथ ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक वेंडर्स की समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
दोपहर 3:00 बजे फिर दोबारा धरना स्थल पर आकर प्राधिकरण के अधिकारियों ने वार्ता किया और और शीघ्र समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’